Child Hospitalized After Being Attacked By Street Dog In Madhya Pradesh Indore | साइकिल चला रहे बच्चे को काटा, होंठ फटने से आए कई टांके, कमर के नीचे का भाग भी लहूलुहान

Child Hospitalized After Being Attacked By Street Dog In Madhya Pradesh Indore | साइकिल चला रहे बच्चे को काटा, होंठ फटने से आए कई टांके, कमर के नीचे का भाग भी लहूलुहान


इंदौर4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

कुत्ते ने बच्चे को इतनी बुरी तरह काटा कि उसके होंठ फट गए।

  • लिंबोदी क्षेत्र की घटना, रहवासी बोले – क्षेत्र में 15 से ज्यादा कॉलोनियां, लॉकडाउन के बाद यहां सैकड़ों कुत्तों के झुंड बन गए

लिंबोदी क्षेत्र में आवारा कुत्तों ने आतंक मचा रहा है। गुरुवार रात को साइकिल चला रहे पांच साल के मासूम पर आवारा कुत्ता टूट पड़ा और उसे इतना बेरहमी से काटा कि बच्चे को अस्पताल में भर्ती करना पड़ा। कुत्ते ने बच्चे के चेहरे और गुप्तांग को बुरी तरह से काटा है।

रहवासियों का आरोप है कि निगम द्वारा शहर में पकड़े जा रहे आवारा कुत्तों को पकड़कर लिम्बोदी में छोड़ा जा रहा है। इस क्षेत्र में 15 से ज्यादा कॉलोनियां हैं। लॉकडाउन के बाद यहां सैकड़ों कुत्तों के झुंड बन गए हैं। श्रीकृष्ण एवेन्यु फेस-2 में रहने वाले रोहित शाह का पांच वर्षीय बेटा अनाय दोस्त के साथ रात 9.30 बजे साइकिल चला रहा था। इस दौरान एक आवारा कुत्ता अनाय पर टूट पड़ा। उसने बच्चे को इतनी बुरी तरह काटा कि उसके होंठ फट गए, कमर के नीचे का भाग भी लहूलुहान हो गया। परिजन उसे डॉक्टर के पास लेकर दौड़े। पिता रोहित शाह ने बताया शुक्रवार को डॉक्टरों ने उसे गुप्तांग की सर्जरी की। चेहरे पर भी टांके आए।

तीन साल से शिकायत कर रहे हैं कोई सुनवाई

रहवासी संघ के अध्यक्ष रवि दांगी ने बताया पिछले तीन साल से आवारा कुत्तों की समस्या पूरे लिंबोदी क्षेत्र में विकराल हो चुकी है। बार-बार निगम में शिकायत होने के बावजूद कोई एक्शन नहीं लिया जाता। हालात यह हो गए हैं कि यहां लोगों को आवारा कुत्तों से बचने के लिए अपनी सुरक्षा के लिए कुत्ते पालना पड़ रहे हैं।

0



Source link