- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Coronavirus Cases In Indore Latest Updates | 9 People From The Same Family COVID Positive In Tilak Nagar, 10 Patients Found Infected Bhagirathpura As City Cases Spike
इंदौर4 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
अनलॉक में बाजार खुलने के साथ ही खाने-पीने की दुकानें भी खुल गई हैं, लेकिन ज्यादातर दुकानों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन न तो दुकानदारों द्वारा किया जा रहा है और न ही ग्राहकों द्वारा। इस प्रकार की लापरवाही से कोरोना संक्रमण के फैलने का खतरा बढ़ जाता है।
- गुरुवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना के 99 नए मरीज मिलने से इंदौर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6556 पर पहुंच गई है
- हरसोला में टोटल लॉकडाउन है उसके बावजूद वहां कोरोना के 6 नए मरीज सामने आए है, शहर के मध्य क्षेत्र में भी मिले नए मरीज
शहर में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। तिलक नगर में रहने वाले एक परिवार के 9 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, भागीरथपुरा में भी 10 नए मरीज मिले है। हरसोला में टोटल लॉकडाउन है उसके बावजूद वहां कोरोना के 6 नए मरीज सामने आए है। गुरुवार रात आई रिपोर्ट में कोरोना के 99 नए मरीज मिलने से इंदौर जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 6556 पर पहुंच गई है।
तिलक नगर के मोतीमहल में रहने वाले एक ही परिवार के 9 लोगों की काेरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने वहां पहुंचकर संक्रमित स्थान को सील किया। इसके साथ ही परिवार के अन्य सदस्यों की जांच कर उन्हें क्वारैंटाइन किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि परिवार के इतने सदस्य एक साथ कैसे पॉजिटिव आ गए।
परदेशीपुरा से लगे हुए भागीरथपुरा क्षेत्र में भी कोरोना के 10 नए मरीज मिले है। यहां रहने वाले कई परिवारों तक कोरोना का संक्रमण पहुंच गया है। जो 10 नए मरीज मिले हैं वह सभी अलग-अलग परिवारों के हैं। इससे पहले भी यहां कोरोना के कई मरीज मिल चुके है। यह निम्न आय वर्ग की बस्ती है और यहां कोरोना के तेजी से फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा शहर के मध्य क्षेत्र में स्थित घनी आबादी वाले लोधीपुरा में भी कोरोना के दो मरीज मिले है। द्रविड़ नगर, योजना क्रमांक-71, खजराना, अंबिकापुरी एक्सटेंशन, बजरंग नगर और सूरज नगर में भी कोरोना के दो-दो मरीज मिले है। वहीं बाणगंगा की गोविंद कॉलोनी, विनोबा नगर, एलआईजी कॉलोनी और गणेश धाम कॉलोनी में कोरोना के तीन-तीन मरीज मिले है।
1705 मरीजों का हो रहा उपचार
इंदौर में अब तक 126835 सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है जिसमें से 6556 सैंपल पॉजिटिव रहे। अब तक 302 लोगों की मौत भी इस बीमारी से हो गई है। वर्तमान में 1705 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार शहर के विभिन्न कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है।
0