Coronavirus News; Congress MLA Sanjay Shukla, Janpratinidhi On Road Against Strictness Of Indore Nagar Nigam | विधायक शुक्ला ने खुद सब्जी का ठेला धकेला, बोले – निगमकर्मियों को रोज 25 चालान काटने का टॉरगेट, अधिकारी गुंडे बन रहे, इसलिए विरोध करना पड़ रहा

Coronavirus News; Congress MLA Sanjay Shukla, Janpratinidhi On Road Against Strictness Of Indore Nagar Nigam | विधायक शुक्ला ने खुद सब्जी का ठेला धकेला, बोले – निगमकर्मियों को रोज 25 चालान काटने का टॉरगेट, अधिकारी गुंडे बन रहे, इसलिए विरोध करना पड़ रहा


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Coronavirus News; Congress MLA Sanjay Shukla, Janpratinidhi On Road Against Strictness Of Indore Nagar Nigam

इंदौर10 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कालानी नगर में विधायक शुक्ला ने खुद सब्जी का ठेला धकाया, बोले मेरा नंबर रखो कोई कार्रवाई करने आए तो बस कॉल कर देना।

  • विधायक शुक्ला ने कहा- ऐसी कार्रवाई से मन दु:खी हुआ, व्यापारी, ठेले वाले, फुटकर व्यापारियों की लड़ाई मैं लड़ूंगा
  • शुक्ला ने कालोनीनगर, 60 फीट रोड, मल्हारगंज, वृंदावन कॉलोनी, कुशवाहनगर, मरीमाता क्षेत्र में लोगों की समस्याएं सुनी

इंदौर में कार्रवाई के नाम पर निगम की कथित गुंडागर्दी के खिलाफ शुक्रवार को विधायक संजय शुक्ला पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ विरोध स्वरूप सड़क पर उतर आए। उन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में पहुंचकर व्यापारी और ठेलेवालों से बात की। साथ ही उन्हें अपना नंबर देकर किसी के द्वारा परेशान करने पर कॉल करने को कहा। खुद सब्जी का ठेला लेकर निकले शुक्ला ने आरोप लगाया कि नगर निगम कर्मचारियों को ऊपर से प्रतिदिन 25 चालान काटने का टारगेट दिया गया है। ऐसा नहीं करने पर सस्पेंड या तबादले की धमकी दी गई है। उनका कहना है कि अधिकारी अब गुंडे बन गए हैं, यह बहुत बड़ी बात है, इसी कारण हमें आज सड़क पर उतना पड़ा।

शुक्ला ने कहा कि पिछले कई दिनों से देखने में आ रहा है कि इंदौर में प्रशासन और खासकर निगम शहर की जनता के साथ बदसलूकी पर उतर आया है। उन्होंने कहा अब अन्याय हो रहा है। छोटे व्यापारियों और ठेले वालों, फुटकर दुकान लगाने वालों को प्रशासन की शह पर नगर निगम के कर्मचारी परेशान कर रहे हैं। अवैध वसूली हो रही है। लगातार इस तरह की गंभीर शिकायतें आ रही हैं। इन सभी से मन दुःखी है। शुक्ला ने कहा कि ऐसी परिस्थिति में व्यापारी सीधे मुझसे संपर्क करें, मैं उनकी लड़ाई लड़ूंगा। शुक्ला ने कहा कि निगम कर्मचारियों को गुंडागर्दी और कानून हाथ में लेने का अधिकार किसने दे दिया? यह बड़ा सवाल है। प्रशासन को सबके जवाब देना पड़ेंगे। प्रशासन को सांवेर में नेताओं की भीड़ नजर नहीं आ रही?

मास्क के नाम पर 5 से 10 हजार रुपए वसूल रहे
शुक्ला ने कहा कि दुकान वालों ने मास्क नहीं लगाया तो उसके लिए परेशान कर रहे हैं। ठेला लगाओ तो ठेला पलटा देते हैं। बेचारे दिनभर में 100 से 150 रुपए कमाते हैं, उसे भी नगर निगमकर्मी छीन लेते हैं। निगम अधिकारियों ने कर्मचारियों को प्रतिदिन 25 चालान बनाने का टारगेट दिया है। ऐसा नहीं करने पर सस्पेंड या फिर तबादला की धमकी दी गई है। इस कारण कर्मचारी घबराए हुए हैं। मैं कई लोगों के घर गया, उनके बच्चे इंतजार करते हैं कि पिता जी कुछ कमाकर लाएंगे तो घर का चूल्हा जलेगा। उसके पहले ही निगमकर्मी छीन लेते हैं। लोग भूखे मरने को मजबूर हैं। व्यापारियों को भी परेशान किया जा रहा है। मास्क नहीं लगाने पर किसी का पांच तो किसी का 10 हजार का चालान काटा जा रहा है। व्यापारी बमुश्किल 11 दिन दुकान खोल पा रहे हैं। उसके बाद इस प्रकार की कार्रवाई अन्याय है। 

कमलनाथ सरकार फिर से आएगी और ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगी
हम जानते हैं कि कोरोना का बचाव सोशल डिस्टेंसिंग से ही है, लेकिन गरीब परिवार और व्यापारियों को परेशान करना ठीक नहीं। अधिकारी गुंडे बन रहे हैं ये बहुत बड़ी बात है। इसलिए हम विरोध कर रहे हैं। कमलनाथ सरकार में सब गुंडे शहर छोड़कर भाग गए थे। अब सब वापस आ रहे हैं। गरीब परिवार के लिए कुछ व्यवस्था करें। उपचुनाव में कांग्रेस सरकार बनेगी और हम फिर ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेंगे। इस दौरान शुक्ला कालानीनगर, 60 फीट रोड, मल्हारगंज, वृंदावन कॉलोनी, कुशवाह नगर, मरीमाता क्षेत्र में पहुंचे और व्यापारियों की समस्याएं सुनी। 

0



Source link