- Hindi News
- Local
- Mp
- Flooding On Main Market Roads After Heavy Rains In Ashta; Two Wheel Vehicles Started Flowing Due To High Currents, People Were Seen Struggling
सीहोर13 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले के आष्टा में गुरुवार को देर शाम जोरदार बारिश हुई। इससे शहर का मुख्य बाजार की सड़कों पर पानी भर गया और लोगों की बाइक बहने लगीं।
- सीहोर के आष्टा में लंबे अंतराल के बाद हुई झमाझम और तेज बारिश ने मुख्य बाजार को पानी-पानी किया
सीहोर के आष्टा में लंबे अंतराल के बाद हुई झमाझम और तेज बारिश से मुख्य बाजार बुधवारा में घुटनों तक पानी भर गया। पानी का बहाव इतनी तेज वहां खड़े दो पहिया वाहन बहने लगे। अपने दोपहिया वाहनों को बहने से बचाने के लिए लोग मशक्कत करते नजर आए। जिले की तहसील आष्टा में गुरुवार को शाम मौसम अचानक बदलाव हुआ। लंबे अंतराल के बाद हुई जोरदार बारिश में नगर पालिका की भी पोल खुल गई। सड़क पर 2-3 फीट तक पानी बहने लगा। महज दो घंटे की तेज बारिश ने पूरे बाजार को पानी-पानी कर दिया। दो पहिया वाहन भी तैरते नजर आए।
0