- Hindi News
- National
- Indore Bhopal (MP) Coronavirus Cases Updates Live | Madhya Pradesh Coronavirus Lockdown Latest News Bhopal Indore Jabalpur Dewas Gwalior Ujjain Dhar Raisen
भोपाल9 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी आती नहीं दिख रही है। इस बीच जिला स्तर पर कोरोना वायरस की रोकथाम किया जा रहा है। जबलपुर में कलाकारों ने स्ट्रीट पेंटिंग करके लोगों को जागरूक करने की कोशिश की जा रही है।
- भोपाल में 144 नए मामले, आज रात 8 बजे से 10 दिन के टोटल लॉकडाउन रहेगी राजधानी
- छतरपुर में छोटे से कस्बे नौगांव में 10 मरीज मिले, प्रशासन-पुलिस और स्वास्थ्य अमला पहुंचा
मध्य प्रदेश में 24 घंटे के अंदर कोरोना के 843 नए केस मिले हैं। इसमें भोपाल में 144 और इंदौर में 99 कोरोना पॉजिटिव शामिल हैं। इसके साथ ही अब राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 25474 हो गई है। वहीं, गुरुवार को 10 लोगों की मौत भी हुई है। 523 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं। प्रदेश में अब तक संक्रमण से 632 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। राजधानी में दो दिन के बाद शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या मामूली कमी आई। बुधवार को 196 और गुरुवार को 190 पॉजिटिव मिलने के बाद शुक्रवार को 144 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसके साथ ही भोपाल में संक्रमितों की संख्या 5 हजार के आंकड़े को पार कर गई, अब तक यहां पर 5068 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। 149 मरीजों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।

जबलपुर में कोरोना को लेकर रोको-टोको अभियान चल रहा है। आम लोगों को जागरूक करने के लिए नुक्कड़ नाटक करते कलाकार।
जबलपुर में नुक्कड़ नाटक करके ला रहे जागरूकता
जबलपुर में कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन जनजागरूकता के लिए स्वयंसेवी संगठनों के साथ मिलकर रोको-टोको अभियान शुरू किया है। इसके तहत लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए कलाकार नुक्कड़ नाटक कर रहे हैं और स्ट्रीट पेंटिंग बना रहे हैं। अब तक जबलपुर में 884 संक्रमित मिल चुके हैं। जबलपुर के कुछ इलाकों में संक्रमण को देखते हुए लॉकडाउन भी किया गया है।
आज रात 8 बजे से 3 अगस्त की सुबह 5 बजे तक सब कुछ बंद
भोपाल शहरी क्षेत्र में आज रात से 8 बजे से 4 अगस्त तक लॉकडाउन लागू किया कर दिया गया है। इस दौरान रक्षाबंधन और ईद-उल-जुहा (बकरीद) का त्योहार भी सार्वजनिक रूप से नहीं मनाया जा सकेगा। इमरजेंसी सेवाओं को छोड़कर सब कुछ 10 दिन तक बंद रहेगा। सीहोर शहरी क्षेत्र में 28 तक के लिए सील कर दिया गया है। यहां पर अब मरीजों की संख्या 125 पहुंच गई है।

छतरपुर में लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमितों को देखते हुए प्रशासन ने फ्लैग मार्च निकाला और लोगों को समझाइश दी गई।
ग्वालियर जिले की सीमाएं तीन दिन के लिए सील
ग्वालियर में कोरोना के बढ़ते प्रभाव को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाते हुए जिले की सीमा से दूसरे जिले में जाने और दूसरे अंतरराज्यीय जिलों से ग्वालियर में प्रवेश करने पर रोक लगा दी है। ये प्रतिबंध 23 की रात 12 से 26 जुलाई यानि रविवार की 12 बजे तक जारी रहेंगे। ग्वालियर-चंबल में मुरैना में भी लॉकडाउन चल रहा है। मुरैना जिला प्रदेश का चौथा सबसे संक्रमित जिला है। यहां पर अब तक 1410 संक्रमित मिल चुके हैं।

छतरपुर के नौगांव में एक साथ 10 मरीज मिलने से वहां पर जांच के लिए पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम पहुंच गई।
छतरपुर के नौगांव में मिले 10 मरीज
छतरपुर में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ती जा रही है। यहां पर गुरुवार को नौगांव में 10 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इसके बाद यहां पर पुलिस-प्रशासन और स्वास्थ्य अमला पहुंच गया है। यहां पर घर-घर सैंपलिंग और सर्वे किया जा रहा है। गुरुवार को यहां पर कोरोना संक्रमण के चलते बिजावर कस्बे के वृद्ध और लवकुशनगर के अधेड़ को इलाज के लिए जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर इन दोनों मरीजों को बुधवार को सागर मेडीकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इंदौर में कोरोना पर सुधार हुआ है, वहां पर हर रोज मरीज ठीक भी हो रहे हैं और उन्हें डिस्चार्ज किया जा रहा है।
इंदौर में कोरोना के 99 नए मामले
इंदौर जिले में आज 99 नए मामले आने के बाद यहां कोरोना वायरस से संक्रमितों की संख्या 6556 तक जा पहुंची है। राहत की खबर है कि 4549 मरीजों को स्वस्थ होने पर छुट्टी दिए जाने के बाद अब एक्टिव केस 1705 ही बचे हैं। सीएमएचओ डॉ. प्रवीण जड़िया ने गुरुवार को रात स्वास्थ्य बुलेटिन जारी कर बताया कि अब तक कुल 1 लाख 26 हजार 835 जांच रिपोर्ट मिली हैं। इसमें जांचे गए 1565 सैंपल भी शामिल हैं। इसमें 1444 निगेटिव तथा 99 पॉजिटिव पाए गए हैं। सीएमएचओ ने बताया कि एक कोरोना संक्रमित मरीज की मौत दर्ज हुई है। अब तक इंदौर में 302 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

भोपाल में आज रात 8 बजे से टोटल लॉकडाउन लग जाएगा। इसके पहले बाजार में खरीदारी के लिए लोग बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।
रिकवरी रेट में आई गिरावट
गुरुवार को 24 घंटे के दौरान छतरपुर, नौगांव, लवकुशनगर ब्लॉक में 33 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 213 पहुंच गई है। लगातार दूसरे दिन 30 से अधिक मरीज पाए जाने से जिले का रिकवरी रेट गिरकर 45.07 पर गया है। यह देश और मप्र के रिकवरी रेट से बेहद कम है। वहीं पुलिस और प्रशासन ने छतरपुर में फ्लैग निकालकर लोगों को सचेत रहने को कहा है।
0