Nag Panchami 2020 In Mahakaleshwar Jyotirlinga/Ujjain Updates: Devotees Will Be Able To Get Darshan Online | साल में एक बार दर्शन देने वाले नागचंद्रेश्वर के 24 घंटे के लिए रात 12 बजे खुलेंगे पट, भक्त एलईडी पर देख पाएंगे भगवान को

Nag Panchami 2020 In Mahakaleshwar Jyotirlinga/Ujjain Updates: Devotees Will Be Able To Get Darshan Online | साल में एक बार दर्शन देने वाले नागचंद्रेश्वर के 24 घंटे के लिए रात 12 बजे खुलेंगे पट, भक्त एलईडी पर देख पाएंगे भगवान को


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ujjain
  • Nag Panchami 2020 In Mahakaleshwar Jyotirlinga Ujjain Updates: Devotees Will Be Able To Get Darshan Online

उज्जैनएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पिछले साल इस प्रकार से नागचंद्रेश्वर के दर्शन के लिए रात में ही भीड़ उमड़ पड़ी थी।

  • शुक्रवार रात 12 बजे मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनित गिरि मंदिर के पट खोल कर भगवान नागचंद्रेश्वर की पूजन आरती करेंगे
  • श्रद्धालुओं को नागचंद्रेश्वर मंदिर में प्रवेश नहीं देंगे, ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में लगाई गई एलईडी पर लाइव दर्शन कराए जाएंगे

महाकालेश्वर मंदिर के शीर्ष पर स्थित नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट नागपंचमी पर शुक्रवार रात 12 बजे से 24 घंटे के लिए खुलेंगे, लेकिन श्रद्धालुओं को मंदिर में प्रवेश नहीं मिलेगा। उन्हें एलईडी पर ही दर्शन करना पड़ेंगे। श्रद्धालु ऑनलाइन परमिशन अथवा 250 रुपए की सशुल्क सुविधा का उपयोग कर दर्शन कर सकेंगे। देश-विदेश के श्रद्धालु मंदिर की वेबसाइट और सोशल एकाउंट पर लाइव दर्शन भी कर सकते हैं।

इस मंदिर के पट साल में केवल नागपंचमी पर ही खुलते हैं। शुक्रवार रात 12 बजे मंदिर स्थित महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनित गिरि मंदिर के पट खोल कर भगवान नागचंद्रेश्वर की पूजन आरती करेंगे। कोरोना संक्रमण के चलते रात का कर्फ्यू जारी रहने से श्रद्धालुओं को सुबह 5.30 बजे से प्रवेश मिलेगा। श्रद्धालुओं को नागचंद्रेश्वर मंदिर में प्रवेश नहीं देंगे। ओंकारेश्वर मंदिर परिसर में लगाई गई एलईडी पर लाइव दर्शन कराए जाएंगे। श्रद्धालु घर से ही इस सुविधा का लाभ ले सकेंगे।

महाकालेश्वर मंदिर के तीसरे माले पर नागचंद्रेश्वर मंदिर है, जो साल में एक बार खुलता है।

श्रद्धालु पूजन सामग्री नहीं लाएं
मंदिर में किसी भी तरह की पूजन सामग्री, दूध आदि ले जाना प्रतिबंधित रहेगा। दर्शन का सिलसिला शनिवार रात 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद मंदिर के पट फिर एक साल के लिए बंद हो जाएंगे। शनिवार को दोपहर 11 से 12 बजे के बीच नागचंद्रेश्वर की आरती होगी। शाम 7.30 बजे महाकाल की आरती के बाद पुजारी और पुरोहित आरती लेकर नागचंद्रेश्वर मंदिर में जाएंगे तथा आरती करेंगे। रात 12 बजे मंदिर के पट बंद होने के पहले भगवान की आरती होगी।

एक ही कतार से होंगे दर्शन
महाकालेश्वर और नागचंद्रेश्वर में दर्शन के लिए एक ही कतार लगेगी। श्रद्धालु एलईडी पर नागचंद्रेश्वर के दर्शन करते हुए महाकालेश्वर मंदिर में जाएंगे। वहां दर्शन के बाद वे निर्गम द्वार से बाहर निकलेंगे। मंदिर में प्रवेश शंखद्वार की ओर से होगा। सभी दर्शनार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग होगी। मप्र के बाहर के श्रद्धालुओं को प्रवेश प्रतिबंधित है, इसलिए प्रशासन ने प्रदेश के बाहर के श्रद्धालुओं से दर्शन के लिए नहीं आने का आग्रह किया है।

वेबसाइट, सोशल मीडिया पर लाइव
महाकालेश्वर और नागचंद्रेश्वर के दर्शन महाकाल मंदिर की वेबसाइट और सोशल मीडिया पेज पर लाइव होंगे। दोनों मंदिरों का लाइव प्रसारण एक ही स्क्रीन पर किया जाएगा। श्रद्धालु घर बैठे दोनों मंदिरों में लाइव दर्शन कर सकते हैं। मंदिर में मप्र के बाहर के श्रद्धालुओं को आने पर प्रतिबंध है। इस कारण जो श्रद्धालु देश के अन्य हिस्सों व विदेशों में रहते हैं वे भी ऑनलाइन दर्शन कर सकेंगे। मंदिर समिति ने पुलिस चौकी के पास की बड़ी स्क्रीन भी चालू कर दी है।

0



Source link