- Hindi News
- Local
- Mp
- Six Myanmar And Two Indian Depositors In Sehore Sentenced To One Month Each For Violating Visa Conditions
सीहोर25 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
शुक्रवार को सीहोर में अदालत ने म्यांमार के छह जमातियों को वीजा नियमों का उल्लंघन करने पर सजा सुनाई है।
- पर्यटन वीजा लेकर भारत आए थे जमाती, लेकिन यहां पर धार्मिक गतिविधियां और प्रचार-प्रसार करते पाए गए
सीहोर में म्यांमार के छह जमातियों को वीजा की शर्तों का उल्लंघन करने पर एक-एक महीने की सजा दी गई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट किरण तुमराची धुर्वे ने इन पर 16 हजार 800 रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। पर्यटन वीजा लेकर भारत आए थे जमाती, लेकिन यहां पर धार्मिक गतिविधियां और प्रचार-प्रसार करते पाए गए। इन जमातियों को मस्जिद में छिपाने के आरोप में दो भारतीय जमातियों को भी सजा मिली है। शुक्रवार को पुलिस ने जमातियों को कोर्ट में पेश किया था।
इस बारे में एडीपीओ केदार सिंह कौरव ने बताया कि म्यांमार के लोग पर्यटन वीजा लेकर भारत मे आए थे। पुलिस द्वारा यह पाया की वह कस्बा पुख्ता मस्जिद में ठहरे हुए थे। पुलिस द्वारा पूछताछ की गई और वीजा का वेरिफिकेशन किया गया। पता चला कि ये धार्मिक प्रचार प्रसार करने के लिए भारत आए थे। जबकि, इनका वीजा पर्यटन के लिए था। पुलिस ने जमातियों को हिरासत में लेकर कोविड-19 टेस्ट कराया था। इसके बाद 14 दिन क्वारैंटाइन किया गया।
0