Youths Beat Up Elderly Man In Madhya Pradesh Indore: Police Case Filed | पोस्टर फटने को लेकर युवकों ने बुजुर्ग से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण

Youths Beat Up Elderly Man In Madhya Pradesh Indore: Police Case Filed | पोस्टर फटने को लेकर युवकों ने बुजुर्ग से की मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया प्रकरण


इंदौरएक घंटा पहले

  • कॉपी लिंक

पीड़ितों की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।- प्रतीकात्मक फोटो

  • एमजी रोड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है
  • आरोपियों ने बिजली के सरकारी खंबे पर लगाए थे एनआरसी और सीएए के खिलाफ पोस्टर

एनआरसी पोस्टर फटने को लेकर स्नेहलतागंज के कुछ युवकों ने एक बुजुर्ग और एक युवक से मारपीट कर धमकी दी। पीड़ितों की शिकायत पर एमजी रोड पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दो अलग-अलग केस दर्ज किए हैं।

एमजी रोड पुलिस के अनुसार बड़ी होटल के सामने नयापुरा में रहने वाले 65 वर्षीय हाजी मोहम्मद निसार पिता मोहम्मद बशीर की रिपोर्ट पर अशमीर और फैजल दोनों निवासी गुजरात भवन स्नेहलता गंज के खिलाफ केस दर्ज किया है। बुजुर्ग मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि आरोपियों ने फरियादी को नयापुरा बड़ी होटल के सामने एनआरसी-एनपीआर और सीएए के खिलाफ लगे पोस्टर हवा से गिर जाने की बात को लेकर गालियां दी। साथ ही मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

उधर पुलिस ने नयापुरा में रहने वाले हाजी मोहम्मद इफ्तेखार पिता मोहम्मद निसार की शिकायत पर फैजल, असमीर और अन्य के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। मो. इफ्तेखान ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने बिजली के सरकारी खंबे पर एनआरसी और सीएए के खिलाफ पोस्टर लगाया। यह कलेक्टर के आदेश की अव्लेहना है। जब फरियादी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें भी धमकी दी।

0



Source link