Computer Baba Target Jyotiraditya Scindia and Shivraj Singh Chouhan Govt Ahead Madhya Pradesh Assembly By-Election 2020 | शिवपुरी में कंप्यूटर बाबा ने कहा- सिंधिया और 25 गद्दारों ने पीछे से लोकतंत्र पर छुरा घोंपा है

Computer Baba Target Jyotiraditya Scindia and Shivraj Singh Chouhan Govt Ahead Madhya Pradesh Assembly By-Election 2020 | शिवपुरी में कंप्यूटर बाबा ने कहा- सिंधिया और 25 गद्दारों ने पीछे से लोकतंत्र पर छुरा घोंपा है


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Computer Baba Target Jyotiraditya Scindia And Shivraj Singh Chouhan Govt Ahead Madhya Pradesh Assembly By Election 2020

भोपाल14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कंप्यूटर बाबा की लोकतंत्र बचाओ रैली शनिवार को शिवपुरी पहुंची। उन्होंने सिंधिया पर निशाना साधा है।

  • कहा- सिंधिया और 25 गद्दारों का संत समाज विराेध करेगा, इन्होंने संविधान की धज्जियां उड़ाईं
  • हम गली-गली मोहल्ले जाएंगे, माताओं-बहनों के साथ चौपाल लगाएंगे, उन क्षेत्रों में भी जाएंगे, जहां उपचुनाव हैं

नदी न्यास के पूर्व अध्यक्ष कंप्यूटर बाबा लोकतंत्र बचाओ यात्रा के साथ शिवपुरी पहुंचे। यहां उन्होंने ज्याेतिरादित्य सिंधिया और उनके साथ भाजपा में गए विधायकों को गद्दार कहा। उन्होंने कहा कि सिंधिया को कांग्रेस में जो मिला है, उसे भाजपा में कभी नहीं मिलेगा। जो कांग्रेस ने दिया है, वो दुनिया जानती है।

कंप्यूटर बाबा ने कहा कि धर्म से राजनीति चलती है। रामजी और राजा दशरथ राजनीति करते थे तो वह धर्म से करते थे। लेकिन अधर्म से जो राजनीति करते हैं, वो ऐसे करते हैं। हम इनके नाम नहीं जानते हैं। लेकिन, हम इन्हें 25 गद्दार कहते हैं और यही अधर्मी हैं।

कंप्यूटर बाबा ने कहा- जनता ने वोट दिया था, जिताया था तो इन्हें पांच साल तक रहना था। अगर नहीं रहना था तो जनता के सामने जाते, मीडिया के सामने जाते, अपनी बात रखते और कहते थे कि हमारे काम नहीं हो रहे हैं। इसलिए हम इस्तीफा दे रहे हैं। पर आपने पीछे से लोकतंत्र पर छुरा घोंपा है, संविधान की धज्जियां उड़ाई हैं। संविधान को कुचला है, इसलिए संत समाज चुप नहीं बैठेगा। मध्य प्रदेश का संत जागरूक है और भजन के साथ न्याय भी दिलाएगा। इसलिए हम गांव-गांव मोहल्ले-मोहल्ले जाएंगे। उस विधानसभा भी जाएंगे, जहां पर उपचुनाव हैं।

बाबा ने भाजपा विधायकों की खरीद-फरोख्त का आरोप लगाया

भाजपा पर विधायकों खरीद-फरोख्त का आरोप लगाते हुए कंप्यूटर बाबा ने कहा कि मतदाता ने कांग्रेस में विश्वास जताया था, लेकिन सत्ता के भूखों ने मतदाताओं को भी पीछे छोड़कर सत्ता ही बदल दी। बाबा अपनी साथी संतों के साथ उपचुनाव में सभी सीटों पर भाजपा के विरोध में चुनाव प्रचार करेंगे।

0



Source link