- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Girls Hostel Case Updates: Accused Arrested By Vijayanagar Police, Who Targeting Girls Living Alone With Hostels Rooms
इंदौर6 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
पुलिस के अनुसार पिछले एक महीने से आरोपी बहुत ज्यादा हरकतें कर रहा था।
- विजयनगर पुलिस ने नगर सुरक्षा समिति और रहवासियों की मदद से आरोपी को गिरफ्तार किया
- आरोपी ने शीतल नगर, सुमन नगर, स्वर्ण बाग कॉलोनी समेत कई अन्य कॉलोनियों में वारदात की
विजयनगर पुलिस ने एक ऐसे आरोपी को पकड़ा है, जो हॉस्टल या फिर रूम लेकर अकेली रहने वालीं लड़कियों को टारगेट कर रहा था। आरोपी मौका पाकर उनके कमरे में पहुंचा था और फिर उसके अंडर गारमेंट समेत अन्य कपड़ों पर ब्लेड से कट मार देता था। आरोपी इतना शातिर था कि घर में इतनी बारीकी से दाखिल होता था कि किसी को खबर तक नहीं होती थी। आरोपी के खिलाफ पुलिस के पास 20 से ज्यादा शिकायतें पहुंची थीं।
थाना प्रभारी तहजीब काजी ने बताया कि पिछले एक साल से 29 साल का आरोपी श्रीकांत ऐसी हरकतें कर रहा था। आरोपी गर्ल्स हॉस्टल या फिर जहां अकेली लड़कियां रहती थीं, उन स्थानों की पहले रैकी करता था। मौका पाकर वह बहुत ही स्टाइल से खिड़की या दरवाजा खोलकर भीतर दाखिल होता था। भीतर जाकर युवतियों के अंडर गारमेंट को ब्लेड से काट देता था। इतना ही नहीं उनके अन्य कपड़ों में भी वह कट मार देता था। मामले को लेकर पुलिस को शिकायत मिली थी।
काजी के अनुसार पिछले एक महीने से इसकी हरकतें काफी ज्यादा बढ़ गई थीं। आरोपी ने शीतल नगर, सुमन नगर, स्वर्ण बाग कॉलोनी समेत अन्य कई स्थानों पर इस प्रकार की हरकत की थी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए पूरी प्लानिंग की और इसे दबोच लिया। पूछताछ में यह मानसिक विकृति का शिकार लग रहा है। ज्यादातर गर्ल्स हॉस्टल और रूम लेकर रह रहीं अकेली लड़कियों को यह टारगेट करता था। पूर्व में इसके खिलाफ 19 केस दर्ज हुए थे। इसके बाद दो और लड़कियों थाने पहुंची थीं।
0