12वीं कक्षा के रिजल्ट के लिए छात्रों को अभी इंतज़ार करना होगा.
MP Board 12th Result 2020: मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के दौरान कक्षा बारहवीं के छात्रों के स्थगित पेपर की परीक्षाएं ली गई थी. 9 जून से परीक्षाएं शुरू होकर 16 जून तक चली थी.
जुलाई के तीसरे हफ्ते रिजल्ट होना था जारी
मध्यप्रदेश में कोरोना संक्रमण के दौरान कक्षा बारहवीं के छात्रों के स्थगित पेपर की परीक्षाएं ली गई थी. 9 जून से परीक्षाएं शुरू होकर 16 जून तक चली थी. जबकि सीबीएसई बोर्ड ने कोरोना वायरस के चलते छात्रों को जनरल प्रमोशन दिया था. प्रदेश भर के करीब साढ़े 8 लाख छात्रों को रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है. रिजल्ट 14 से 21 जून यानी जुलाई के तीसरे हफ्ते तक घोषित किया जाना था. लेकिन अब तक घोषित नहीं किया गया है. 25 जुलाई बीतने को है और छात्रों का इंतजार अब भी जस का तस है. रिजल्ट कब घोषित किया जाएगा. इस बारे में एमपी बोर्ड ने अब तक स्थिति साफ नहीं की है.
एमपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए यहां रजिस्टर करें
अभी परीक्षा से वंचित छात्रों की ली जानी है विशेष परीक्षा
लॉक डाउन के चलते छात्रों की स्थगित परीक्षाएं 9 जून से शुरू होकर 16 जून तक चली थी. इसमें कोरोना पॉजिटिव और क्वॉरेंटाइन किए गए छात्र परीक्षा में शामिल नहीं हो सके थे. अब ऐसे छात्रों के लिए अलग से विशेष परीक्षा आयोजित कराई जा रही है. एमपी बोर्ड इस तैयारी में भी है कि अगर विशेष परीक्षा देने वाले छात्रों की संख्या ज्यादा होती है, तो रिजल्ट एक साथ बाद में घोषित किया जाएगा. अगर छात्रों की संख्या कम होती है तो रिजल्ट अभी घोषित किया जाए. हालांकि अभी एमपी बोर्ड ने स्थिति साफ नहीं की है कि रिजल्ट लॉकडाउन के बाद घोषित किया जाएगा या आने वाले इसी हफ्ते में.
ये भी पढ़ेंः
DSSSB Result 2020: असिस्टेंट टीचर का परिणाम dsssb.delhi.gov.in पर घोषित
पहली बार:3 सगी बहनें, तीनों IAS के लिए चयनित, तीनों बनीं हरियाणा की मुख्य सचिव
दसवीं का रिजल्ट 4 जुलाई को हो चुका है घोषित
एमपी बोर्ड की कक्षा बारहवीं का रिजल्ट अभी जारी होना है. कक्षा दसवीं का रिजल्ट 4 जुलाई को घोषित किया गया था. प्रदेश भर के साढ़े आठ लाख परीक्षार्थियों को रिजल्ट का इंतजार है. रिजल्ट न आने से छात्र के बाहर दिल्ली और दूसरे राज्यों में एडमिशन लेने को लेकर भी परेशान है. अगर रिजल्ट में देरी होती है तो पसंदीदा कॉलेज में एडमिशन लेने में छात्रों को दिक्कतें हो सकती हैं.