Shivraj Singh Chauhan | Twitter Reaction On Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan Coronavirus Test Positive In Bhopal | सीएम शिवराज के संक्रमित होने पर दिग्विजय सिंह का ट्वीट; कहा- आपको सोशल डिस्टेंसिंग रखनी थी, जो आपने नहीं किया, मुझ पर तो एफआईआर हुई, आप पर कैसे करते

Shivraj Singh Chauhan | Twitter Reaction On Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan Coronavirus Test Positive In Bhopal | सीएम शिवराज के संक्रमित होने पर दिग्विजय सिंह का ट्वीट; कहा- आपको सोशल डिस्टेंसिंग रखनी थी, जो आपने नहीं किया, मुझ पर तो एफआईआर हुई, आप पर कैसे करते


  • Hindi News
  • National
  • Shivraj Singh Chauhan | Twitter Reaction On Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chauhan Coronavirus Test Positive In Bhopal

भोपाल7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तीन दिन पहले 22 जुलाई को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी, जिसमें मंत्रिमंडल के सभी मंत्री शामिल हुए थे।

  • कोरोना के नियमों का पालन नहीं करने पर ट्विटर पर हो रही सीएम शिवराज की आलोचना
  • कोरोना संक्रमित होने वाले देश के पहले मुख्यमंत्री हैं शिवराज सिंह चौहान, 22-23 जुलाई को बुलाई थी कैबिनेट

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। वह देश के पहले मुख्यमंत्री हैं, जो संक्रमित हुए हैं। इसके बाद उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करने वालों के संदेशों की ट्विटर पर बाढ़ आ गई है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी ट्वीट कर दुख जताते हुए तंज किया है। उन्होंने लिखा, “दुख है शिवराज जी आप कोरोना संक्रमक पाया गए। ईश्वर आपको शीघ्र स्वस्थ करें। आपको सोशल डिस्टेंसिंग का ख़्याल रखना था जो आपने नहीं रखा। मुझ पर तो भोपाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली थी, आप पर कैसे करते। आगे अपना ख़्याल रखें।”

ट्विटर पर कोरोना के नियमों की धज्जियां उड़ाने और लापरवाही बरतने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की आलोचना भी हो रही है। एक यूजर अक्षत मेहता ने लिखा कि इन्होंने सारे नियमों और गाइडलाइन का उल्लंघन किया। इसलिए सीएम शिवराज पॉजिटिव आए हैं। कोरोना ने ईमानदारी से अपना काम किया। ट्विटर पर शिवराज सिंह चौहान टॉप ट्रेंड में आ गए हैं। हर 5-10 मिनट में एक ट्वीट किया जा रहा है।

दिग्विजय सिंह ने सीएम शिवराज के तीनों ट्वीट को री-ट्वीट किया है-

इधर, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है। कमलनाथ का ट्वीट-

बता दें कि शिवराज ने 22 जुलाई यानि बुधवार को कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी, जिसमें अरविंद भदौरिया और अन्य सभी मंत्री शामिल हुए थे। इसके बाद 22 और 23 को ही मंत्रियों से वन-टू-वन चर्चा हुई थी। इसमें दो ग्रुप में बांटकर मंत्रियों से अलग-अलग मिले थे। उन्होंने मंत्रियों को उनके विभाग की ओर से विकास योजनाओं और आत्मनिर्भर मध्य प्रदेश के रोडमैप पर चर्चा की थी। इसके बाद 23 जुलाई को शाम भाजपा के प्रदेश कार्यालय में मांधाता से कांग्रेस विधायक रहे नारायण पटेल को पार्टी में शामिल कराया था। इसके साथ ही वह हर रोज शाम को कोरोना की समीक्षा बैठक करते रहे। इस दौरान गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी उनके संपर्क में लगातार आ रहे थे।

गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का ट्वीट –

प्रोटेम स्पीकर रामेश्वर शर्मा का ट्वीट –

ट्विटर पर हो रही आलोचना-

0





Source link