- Hindi News
- Local
- Mp
- Shivraj Singh Chouhan Coronavirus Positive Latest News Updates | BJP Ministers Self quarantine After Coming In Contact With Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan
भोपाल23 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
दो दिन पहले खंडवा से मांधाता विधायक नारायण पटेल को भाजपा में शामिल कराया था। इस दौरान भी सीएम शिवराज कार्यकर्ताओं के संपर्क में आए थे।
- दो दिन पहले संपर्क में आए मंत्री अरविंद भदौरिया कोरोना पॉजिटिव आए थे
- उनका इलाज चिरायु अस्पताल में हो रहा है, अब यहीं पर सीएम शिवराज भी भर्ती होंगे
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के शनिवार को कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इसके बाद हाल के दिनों में उनके संपर्क में आने वाले मंत्री, अधिकारी और अन्य लोग भी आवश्यक ऐहतियात बरत रहे हैं। वहीं शिवराज सिंह चौहान को चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां पर उनके साथी और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया का पहले से इलाज चल रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार, चौहान ने स्वयं उनके संपर्क में पिछले तीन-चार दिनों में आने वाले लोगों से क्वारेंटाइन होकर आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया है। इसके बाद से अनेक मंत्री, अधिकारी, राजनेता और अन्य लोग और अधिक सतर्क रहकर क्वारेंटाइन होने अथवा अन्य आवश्यक कदम उठा रहे हैं। असल में, 22 और 23 जुलाई को सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट की मीटिंग बुलाई थी। इसके बाद मंत्रियों के साथ दो दिन तक वन-टू-वन चर्चा भी की थी।
चौहान हाल में राज्य मंत्रालय और प्रदेश भाजपा मुख्यालय के अलावा लखनऊ में राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम दर्शनों के लिए विशेष विमान से गए थे। उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और राज्य के मंत्री अरविंद भदौरिया भी लखनऊ गए थे।
वीडी शर्मा और सुहास भगत की रिपोर्ट निगेटिव आई थी
शर्मा और श्री भगत की कोरोना रिपोर्ट कल शाम निगेटिव आयी है। जबकि भदौरिया तीन दिन पहले कोरोना पाॅजीटिव पाए जाने के बाद यहां चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए। उनका इलाज अभी वहीं पर चल रहा है। इस बीच तय हुआ है कि श्री चौहान का इलाज भी चिरायु अस्पताल में होगा।
0