Shivraj Singh Chouhan Coronavirus Update | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan Test Positive For Coronavirus (COVID 19) In Bhopal | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव; ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं

Shivraj Singh Chouhan Coronavirus Update | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan Test Positive For Coronavirus (COVID 19) In Bhopal | मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव; ट्वीट कर दी जानकारी, कहा- कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं


  • Hindi News
  • National
  • Shivraj Singh Chouhan Coronavirus Update | Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan Test Positive For Coronavirus (COVID 19) In Bhopal

भोपाल16 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कोरोनाकाल में लगातार सक्रिय रहे। और प्रदेश में दौरा भी करते रहे। शनिवार को उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई।

  • सीएम ने संपर्क में आए सभी लोगों से कोरोना टेस्ट कराने को कहा
  • इससे पहले कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उन्होंने कहा कि संपर्क में आने वाले लोगों से अपील की है कि वह कोरोना टेस्ट करा लें और निकट संपर्क वाले क्वारैंटाइन हो जाएं। तीन दिन पहले मुख्यमंत्री के साथ लखनऊ जाने वाले कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। शुक्रवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा और उनकी पत्नी की रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

सीएम चौहान ने शनिवार को ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा- मैं कोरोना पॉजिटिव हो गया हूं। कोरोना गाइडलाइन का पूरा पालन कर रहा हूं। डॉक्टर की सलाह के अनुसार खुद को क्वारैंटाइन करूंगा और इलाज कराऊंगा । मेरी प्रदेश की जनता से अपील है कि सावधानी रखें, जरा सी असावधानी कोरोना को निमंत्रण देती है। मैंने कोरोना से सावधान रहने के हर संभव प्रयास किए लेकिन समस्याओं को लेकर के लोग मिलते ही थे। मेरी उन सब को सलाह है कि जो मुझसे मिले, वह अपना टेस्ट करवा लें।

कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं : सीएम शिवराज

सीएम ने कहा कि कोरोना से घबराने की जरूरत नहीं है। कोरोना का समय पर इलाज होता है तो यह बिल्कुल ठीक हो जाता है। मैं 25 मार्च से प्रत्येक शाम को कोरोना की समीक्षा बैठक करता रहा हूं। मैं अब वीडियो कांफ्रेंसिंग से कोरोना की समीक्षा करने का प्रयास करूंगा और मेरी अनुपस्थिति में यह बैठक गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, नगरीय विकास एवं प्रशासन मंत्री भूपेंद्र सिंह, स्वास्थ्य शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग और स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी करेंगे। मैं स्वयं भी क्वारैंटाइन रहते हुए इलाज के दौरान प्रदेश में कोरोना नियंत्रण के हरसंभव प्रयास करता रहूंगा। आप सब सावधान रहें, सुरक्षित रहें और गाइडलाइन का पालन जरूर करें।

शिवराज मंत्री भदौरिया के साथ स्टेट प्लेन से पूर्व राज्यपाल स्वर्गीय लाल जी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ गए थे। यहां पर इनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन मंत्री सुहास भगत और अन्य लोग शामिल थे। भदौरिया का चिरायु अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, अब मुख्यमंत्री के संपर्क में आने वालों की लिस्ट तैयार की जा रही है। इनका भी टेस्ट कराया जाएगा।

प्रदेश के कई विधायक और नेता पॉजिटिव हो चुके हैं

प्रदेश में मुख्यमंत्री से पहले कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया, कई विधायक और नेता कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। इनमें ज्योतिरादित्य सिंधिया, कांग्रेस विधायक कुणाल चौधरी, धार से विधायक नीना वर्मा, जावद से विधायक ओमप्रकाश सकलेचा, पूर्व केंद्रीय मंत्री विक्रम वर्मा, जबलपुर से विधायक लखन घनघोरिया, सिरमौर से विधायक दिव्यराज सिंह और टीकमगढ़ के विधायक राकेश के नाम शामिल हैं।

0





Source link