- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Shivraj Singh Chouhan News | Ujjain BJP MP Anil Firojiya And Indore Former Mayor Quarantine After Madhya Pradesh CM Shivraj Singh Chouhan Test Coronavirus Positive In Bhopal
इंदौर26 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री के जल्द ठीक होने के लिए महाकाल में महामृत्युंजय जाप और पूजन-अर्चन किया गया।
- मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रिपोर्ट पाॅजिटिव आने के बाद खुद ही ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी
- इंदौर की पूर्व महापौर मालिनी गौड़ ने सीएम से 21 जुलाई को मुलाकात की थी, सांसद कल ही मिलकर लौटे थे
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी कोरोना पॉजिटिव आ गए हैं। उन्होंने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर दी है। सीएम के जानकारी देने के बाद उसने मिलकर आए कई नेताओं ने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है। इन नेताओं में इंदौर की पूर्व महापौर मालिनी गौड़ और उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया शामिल हैं। पूर्व महापौर ने जहां 21 जुलाई को मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। वहीं, सांसद कल ही सीएम से मिलकर उज्जैन लौटे थे। सांसद ने कहा कि वे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए सीएम से काफी दूर खड़े थे, लेकिन सुरक्षा जरूरी है। दोनों ही नेताओं में किसी प्रकार के लक्षण दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसके बावजूद ऐहतियात के तौर पर इन्होंने खुद को क्वारैंटाइन कर लिया है।

सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में अथर्व शीश पूजन किया गया।
महाकाल में सीएम के जल्द स्वस्थ होने के लिए पूजन
मुख्यमंत्री के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद प्रदेशभर में हलचल तेज हो गई। हालांकि मुख्यमंत्री ने खुद कहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है। इसके बावजूद प्रदेशभर में सीएम के जल्द ठीक होने की दुआ की जा रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बाबा महाकाल से सीएम के जल्द ठीक होने की प्रार्थना की गई। मंदिर में महामृत्युंजय जाप और पूजन-अर्चन किया गया। इसके अलावा सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में अथर्व शीश पूजन किया गया।
अहर्निश भाव से जनसेवा करने वाले मा.मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान (@ChouhanShivraj) जी कोरोना पॉजीटिव पाए गए है। मैं ईश्वर से मा.मुख्यमंत्री जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
आप सभी से भी निवेदन है कि कोरोना से संबंधित सावधानियों का ध्यान रखें! https://t.co/nI88SvxX9m
— Shankar Lalwani (@iShankarLalwani) July 25, 2020
श्री @ChouhanShivraj जी का कोरोना टेस्ट पॉजेटिव आया है,ये सुनकर दुःख हुआ। वे जिस तरह प्रदेश में संक्रमण पर नियंत्रण के लिए प्रयास कर रहे थे, उम्मीद है कि वे उन कोशिशों में कमी नहीं आएगी! वे स्वास्थ्य लाभ के दौरान भी प्रदेश की सेवा में रहेंगे।
बाबा महांकाल उन्हें जल्दी स्वस्थ करे।— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) July 25, 2020
बाबा महाकाल से प्रार्थना करता हूँ कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय @ChouhanShivraj जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो। https://t.co/BWz0uz2KRE
— Anil Firojiya (@bjpanilfirojiya) July 25, 2020
0