पुलिस ने मामले के आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है. सांकेतिक फोटो.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) की राजधानी भोपाल (Bhopal) में एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है.
यह सनसनीखेज घटना भोपाल बैरागढ़ इलाके की है. यहां रहने वाली एक 15 साल किशोरी के साथ बदमाश विक्की ठाकुर दो साल से रेप कर रहा था. इस बात का पता लगने पर आरोपित की मां, पत्नी और बहन ने पीड़िता के साथ जमकर मारपीट की और उसे फिनाइल पिला दिया. विक्की इलाके का निगरानीशुदा बदमाश है. उसने लड़की को जान से मारने की धमकी दी थी. विक्की और उनके परिवार से इलाके के लोग डरते थे. उस पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. लड़की ने बदमाश से डर की वजह से परिवार के सदस्यों को घटना के बारे में नहीं बताया था.
ये भी पढ़ें: अब घर पर ही होगा कोरोना का इलाज, टिप्स के साथ मेडिकल किट भी देगी सरकार
ऐसे हुआ खुलासाआरोपी विक्की ठाकुर दो साल से डरा धमकाकर रेप कर रहा था. पीड़िता जब घर पर अकेली थी उस दौरान विक्की की मां, बहन और पत्नी पीड़िता के घर आ गए. उन्होंने मिलकर उसके साथ जमकर मारपीट कर जबरन फिनाइल पिला दिया. जब लड़की के परिजनों को घटना के बारे में पता चला तो उसे बेहोशी की हालत में पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया. इतना ही नहीं आरोपी विक्की चाकू लेकर अस्पताल पहुंचा और पीड़िता और उसके परिजनों को जान से मारने की धमकी भी दी. इसके बाद चाइल्ड लाइन की टीम अस्पताल पहुंची और पीड़िता की काउंसलिंग की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए.
शादी के बाद विक्की करता था रेप
पुलिस के मुताबिक विक्की का परिवार भी उसके साथ मिला हुआ था. यही कारण था जब लड़की ने रेप की बात बताई तो परिवार ने विक्की का साथ दिया. विक्की ने लड़की के परिवार को धमकी दी थी. आगे कोई मामला ना पड़े इसलिए विक्की की शादी किसी और से करा दी गई. हालांकि शादी करने के बाद भी करीब 2 महीने तक विक्की ने पीड़िता के साथ रेप किया. घटना वाले दिन भी विक्की के परिजन पीड़िता को समझाने के लिए गए थे. वह पीड़िता को इसलिए समझा रहे थे. क्योंकि शादी के बाद पीड़िता ने विक्की के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की धमकी दी थी. इसी धमकी की वजह से विक्की के परिवार उसके घर पहुंचे थे.