100 people imprisoned for 4 hours for not wearing masks | मास्क नहीं पहनने पर 100 लोगों को 4 घंटे की जेल

100 people imprisoned for 4 hours for not wearing masks | मास्क नहीं पहनने पर 100 लोगों को 4 घंटे की जेल


नागदा3 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक
  • प्रशासन ने अब लापरवाह लोगों पर सख्ती शुरू की, कोरोना कंट्रोल के लिए जुर्माने के बाद अब जेल

कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को रोकने के लिए पुलिस प्रशासन ने मास्क नहीं पहनने व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार को कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस की अलग-अलग टीमें सुबह से ही निकल गई और शाम तक 100 लोगों को पकड़कर सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल की अस्थाई जेल में भिजवाया। पुलिस कार्रवाई के दौरान कई लोगों ने तरह-तरह के बहाने बनाकर बचने का भी प्रयास किया। यहां सभी लोगों को मास्क पहनने की शपथ दिलवाई गई।
एसडीएम डाॅ. योगेश भरसट, नायब तहसीलदार रूपकला परमार, थाना प्रभारी दिनेश प्रजापति ने अस्थाई जेल लाए गए लोगों के नाम, पते नोट करवाएं। साथ ही सभी को मास्क देकर लगवाए। सहायक उपनिरीक्षक सत्येंद्र चौधरी व गजा पटेल ने अस्थाई जेल के मैदान में सभी पकड़े गए लोगों को सोशल डिस्टेंस के साथ खड़ा किया। इस दौरान लोगों ने हाथ जोड़े और बोले कि हमसे गलती हो गई। कुछ लोगों ने कहा कि सिर्फ थूकने के लिए ही मास्क हटाया। सभी लोगों को करीब 3-4 घंटे अस्थाई जेल में रखने के बाद चार-पांच के समूह में छोड़ा गया।
आज टोटल लाॅकडाउन, बाहर जाने के लिए लेना होगी अनुमति

बड़नगर | रविवार को बाजार पूरी तरह बंद रहेगा। आवश्यक सेवाओं दवाई, दूध, आरओ वाटर, अखबार वितरण करने वाले को 1 से 2 घंटे तक की छूट मिलेगी। शव वाहिनी एम्बुलेंस को भी छूट रहेगी। कोई भी व्यक्ति बेवजह घूमता मिला तो उसके खिलाफ एफआईआर की जाकर अस्थायी जेल भेजा जाएगा। एसडीएम डाॅ. योगेश भरसट ने शनिवार रात 10 बजे से रविवार को पूरी तरह लाॅकडाउन लागू रखने का आदेश जारी किए हैं। इसके अनुसार तहसील में शनिवार रात 10 बजे से सोमवार सुबह 6 बजे तक लाॅकडाउन रहेगा। इस दौरान बाहर का कोई व्यक्ति न तो तहसील में प्रवेश करेगा, न कोई व्यक्ति तहसील से बाहर जाएगा। इसके लिए अनुमति लेना होगी। किराना, फल, सब्जी की दुकान और ठेले बंद रहेंगे। औद्योगिक गतिविधियां नहीं चल सकेंगी। ट्रांसपोर्टेशन बंद रहेगा। एसडीएम भरसट ने बताया कि आगामी आदेश तक तहसील में लाॅकडाउन जारी रहेगा। (महिदपुर में भी टोटल लॉकडाउन…पढ़ें |

इन सेवाओं को छूट
दूध विक्रेता सुबह 6 से 9 बजे व शाम 6 से 7 बजे तक घर-घर जाकर दूध बांट सकेंगे। सुबह 7 से 10 बजे तक आरओ वाटर की घर पहुंच सेवा दी जाएगी। हाॅकर्स सुबह 6 से 9 बजे तक अखबार बांट सकेंगे। एम्बुलेंस तथा शव वाहिनी जैसे वाहनों का संचालन नहीं रुकेगा।

बिना अनुमति आने-जाने पर पाबंदी

भास्कर संवाददाता | उन्हेल नगर के छाेटा बाजार में बने कंटेनमेंट एरिया का शनिवार दाेपहर 3 बजे एसडीएम पुरुषाेत्तम कुमार, सीएसपी मनाेज रत्नाकर ने पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने कंटेनमेंट एरिया के दाेनाें ओर कैमरे लगाने और बिना अनुमति के किसी के भी अंदर आने-जाने पर प्रतिबंध लगाने काे कहा। शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लिए थे, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है। प्रशासन ने क्वारेंटाइन सभी घरों की जानकारी ली। इस दाैरान नायब तहसीलदार मनोहरलाल वर्मा, नपं सीएमओ संजय देवड़ा, नपा कर्मचारी दिलीप शिंदे, रोहित कपासिया आदि माैजूद थे। कंटेनमेंट के लाेग परेशान, सामान ही नहीं मिल रहा: कंटेनमेंट क्षेत्र के पीड़ित परिवार ने भास्कर को बताया गुरुवार रात 10 बजे उन्हें क्वारेंटाइन किया गया था। शुक्रवार को चिकित्सकों के दल ने सैंपल लिया था। उसके बाद उन्हें दूध, सब्जी, फ्रूट या अन्य आवश्यक सामग्री भी नहीं मिली है। किसी अधिकारी-कर्मचारी ने अाकर जानकारी तक नहीं ली कि हमें किस चीज की जरूरत है, जबकि घर में छाेटे बच्चे भी है। पॉजिटिव दोनों महिला व इसी परिवार के एक पुरुष को प्रशासन उज्जैन भेजना चाहता था, लेकिन परिजन के कहने पर तीनों को कोविड-19 एंबुलेंस से अरविंदो हॉस्पिटल इंदौर भेजा गया। जहां उनका उपचार हाेगा।

0



Source link