Positives are increasing, so test and treatment should be done in private hospitals too | पाॅजिटिव बढ़ रहे हैं, इसलिए निजी अस्पतालों में भी हों टेस्ट और इलाज

Positives are increasing, so test and treatment should be done in private hospitals too | पाॅजिटिव बढ़ रहे हैं, इसलिए निजी अस्पतालों में भी हों टेस्ट और इलाज


जबलपुर7 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • मेडिकल कॉलेज में कोविड-19 की रोकथाम व उपायों पर प्रमुख सचिव की समीक्षा बैठक

कोविड-19 के पाॅजिटिव मरीजों की संख्या हर दिन बढ़ रही है ऐसे में जरूरत है कि प्राइवेट अस्पतालों और लैबों में भी सैम्पल लिये जायें और टेस्ट कराये जायें। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा शुरू हो। आगे आने वाले समय में मरीजों की संख्या और भी बढ़ने की संभावना है ऐसे में हमें अभी से तैयार रहना होगा। यह बात संभाग के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव डीपी आहूजा ने कही। मेडिकल कॉलेज में कोरोना से निपटने की तैयारियों को लेकर संभाग एवं जिले की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें कोरोना से निपटने के लिए अभी तक की रणनीति, तैयारियाँ व उसके प्रतिफल के बारे में चर्चा की गई।
कोरोना वायरस के दिनों-दिन बढ़ते संक्रमण को रोकने के लिए और भी प्रभावी तौर से कार्य योजना बनाकर उसे कार्य रूप में लाने की बात बैठक में कही गई, ताकि संक्रमण कम हो सके। श्री आहूजा ने इसके लिए सैम्पलिंग, टेस्टिंग, आइसोलेशन के साथ उपचार पर चर्चा की। संभागायुक्त महेशचंद्र चौधरी ने संभाग के जिलों में संक्रमण की स्थिति व उसे रोकने के उपायों के बारे में बताया, वहीं कलेक्टर भरत यादव ने किल कोरोना अभियान के पहले तथा बाद के डाटा के आधार पर संक्रमण की दर व कोरोना चेन ब्रेक के उपायों की जानकारी दी। बैठक में आईजी भगवत सिंह चौहान, एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा, जिला पंचायत सीईओ प्रियंक मिश्र, अपर कलेक्टर हर्ष दीक्षित व संदीप जीआर, डीन प्रदीप कसार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
प्रभावी उपाय करने होंगे
कलेक्टर ने इस दौरान आने वाले समय में उनकी क्या तैयारी है इससे अधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि संक्रमित व्यक्ति की पहचान, उसके फर्स्ट कॉन्टेक्ट, सैम्पल, टेस्टिंग, आइसोलेशन, रिस्क जोन, जागरूकता अभियान, रोको-टोको अभियान चल रहा है, इसके साथ ही उपचार व अस्पतालों में बेड व्यवस्था की जानकारी दी। डीन मेडिकल ने उपचार व दवाइयों के साथ उपचार व्यवस्था की जानकारी दी। श्री आहूजा ने कहा कि जितने भी फर्स्ट कॉन्टेक्ट व हाईरिस्क हैं उनके सैम्पल लें तथा संक्रमण को रोकने के प्रभावी उपाय कर इसे नियंत्रित करें, अभी संख्या और बढ़ सकती है, इसलिए हम उसी हिसाब से अपनी तैयारी रखें।

0



Source link