Sirerah trader attacked with knife amidst lockdown, mob beaten, handed over to police | लॉकडाउन के बीच सरेराह व्यापारी पर चाकू से हमला, भीड़ ने पीटा, पुलिस को सौंपा

Sirerah trader attacked with knife amidst lockdown, mob beaten, handed over to police | लॉकडाउन के बीच सरेराह व्यापारी पर चाकू से हमला, भीड़ ने पीटा, पुलिस को सौंपा


रतलाम4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • धानमंडी में शनिवार सुबह खली व्यापारी पर झाबुआ के युवक ने किया हमला

लॉकडाउन में शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे धानमंडी में घर के बाहर पानी भर रहे खली व्यापारी विनोद भंडारी पर झाबुआ के स्मैकची युवक ने चाकू से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों ने युवक को पकड़ा। दोबारा हमले की कोशिश की तो लोगों ने आरोपी की पिटाई कर दी। आरोपी का कहना है तीन महीने पहले उज्जैन में विवाद हुआ था इसलिए हमला किया। खली व्यापारी भंडारी ने बताया तीन साल से वे उज्जैन नहीं गए। लॉकडाउन के चार महीनों में रतलाम से बाहर नहीं गए। खली व्यापारी भंडारी ने बताया शनिवार सुबह नल आने पर घर के बाहर पानी भर रहे थे। टंकी भरने के बाद नल में बाल्टी लगाई। वहां आए युवक ने पीने को पानी मांगा तो बाल्टी हटाकर उसे पानी पीने को कहा और भरी बाल्टी लेकर घर के अंदर जा रहे थे तभी उसने पीछे से गर्दन पर चाकू से हमला किया। गर्दन और सिर पर चोट लगने पर शोर मचाया तो आसपास के लोग आ गए तब तक आरोपी ने सीने पर भी वार कर दिया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ा और घायल विनोद भंडारी को अस्पताल ले गए। जानकारी मिलने पर माणकचौक थाना प्रभारी, चीता फोर्स के जवान और डायल-100 मौके पर पहुंची। घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

लिफ्ट लेकर झाबुआ से रतलाम आया था
सौरभ ने बताया शुक्रवार सुबह वह लिफ्ट लेकर रतलाम आया था। उसके पिता रायपुरिया में सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। मामले की जांच कर रहे एसआई सत्येंद्र रघुवंशी ने बताया आरोपी युवक सौरभ पिता गोपाल पुरोहित नशे का आदी है। हाथ-पैर में चोट लगने पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। भर्ती होने के कारण पूछताछ नहीं हो पाई इसलिए हमले का मकसद पता नहीं चला। सौरभ के खिलाफ मारपीट, धारदार वस्तु से हमला करने और आकस्मिक उत्तेजना के बगैर गंभीर हमला करने की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।

पुलिस जवान तैनात करें
संयुक्त व्यापारी संघ सह सचिव संजय पारख ने बताया धानमंडी में होलसेल किराना व्यवसायियों की दुकानें हैं। यहां गुंडातत्व यहां घूमते रहते हैं। पिछले दिनों किराना व्यवसायी के यहां से शक्कर की दो बोरी चुरा ले गए थे। यहां बैग छीनने की घटना हो चुकी है। यहां पुलिस जवान तैनात करने की आवश्यकता है। थाना प्रभारी अय्यूब खान ने बताया गणेश देवरी पर पुलिस पॉइंट लगता है। थाना क्षेत्र में चीता फोर्स के जवान लगातार भ्रमण करते हैं। धानमंडी क्षेत्र में मोबाइल कैमरे भी लगे हैं। धानमंडी क्षेत्र में भी पुलिस जवान तैनात करने के लिए वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा करेंगे।

0



Source link