- Hindi News
- Local
- Mp
- The Fields And Barns Of Panna District Will Be Enchanted By The Scent Of Mango
पन्ना5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
आंवले के लिए प्रसिद्ध पन्ना जिले के खेत और खलिहान अब फलों के राजा आम की खुशबू से भी मंहकेंगे। सहायक संचालक उद्यान महेन्द्र मोहन भट्ट ने बताया कि इसके लिए मनरेगा योजना के तहत शासकीय उद्यान पचमढ़ी से पन्ना उद्यानिकी विभाग द्वारा 40 हजार कलमी आम के पौधे मंगाये गये हैं। इसमें से 3450 पौधे 24 जुलाई को शासकीय उद्यान रोपणी जनकपुर में आ चुके हैं।
उन्होंने बताया कि जिन किसानों के पास पर्याप्त निजी जमीन है। वे अतिरिक्त आय अर्जित करने के साथ-साथ पर्यावरण को संतुलित रखने में अपना योगदान दे सकते हैं। मनरेगा योजना द्वारा सार्वजनिक के साथ निजी जमीन पर भी इस साल व्यापक पौधरोपण किया जायेगा। निजी जमीन पर पौधे लगाने वाले जमीन मालिकों को विभाग द्वारा पूरी सुविधा भी दी जायेगी। पौधरोपण के बाद उस पर आने वाला तीन वर्ष तक का खर्च मनरेगा के तहत किया जाएगा। जब फल निकलेंगे तो उसका पूरा फायदा किसान को ही होगा। किसान अपनी इच्छा अनुसार लगड़ा, दशहरी, बाम्बेग्रीन, सुंदरजा आम के पौधे लगा सकते हैं।
भट्ट ने बताया कि जिले में 1490 कृषकों का मनरेगा के तहत चयन किया गया है, जिसमें से आम 44829 पौधे, अमरूद 37166, आंवला 27943, नीबू 22777 सहित कुल पौध संख्या 132715 रोपित किये जायेंगे। अच्छी किस्म वाले आम के पौधों का इतनी संख्या में पौधरोपण पहली बार हो रहा है। इन रोपित होने वाले पौधों के तैयार होने पर कुछ ही वर्षों में पन्ना बेहतरीन किस्म के मीठे और रसीले आमों के लिए भी पहचाना जायेगा।
0