- Hindi News
- Local
- Mp
- The Mother Was Murdered Without Marrying A Girl Of Her Choice, She Got Married A Year Ago.
शहडोल7 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
नापसंद लड़की से शादी करा देने पर नाराज युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। यह मामला ब्यौहारी थानांतर्गत ग्राम बराछ का है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार बराछ के कोलान मोहल्ला ढागीटोला निवासी राकेश उर्फ मनोज कोल २२ वर्ष की शादी एक वर्ष पहले हुई थी।
उसका कहना था कि जिसे वह पसंद नहीं करता मां उससे शादी कराई है। इसी बात को लेकर आए दिन विवाद करता था। शुक्रवार को भी विवाद हुआ। रात करीब 11 बजे मनोज ने अपनी मां राम बाई कोल 55 वर्ष के सिर में आटा चक्की का पत्थर उठाकर दे मारा, जिससे उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी वहां से भाग निकला। सूचना पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरु किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन थाना प्रभारी ब्यौहारी द्वारा पुलिस टीम तैयार की गई। सूचना मिली कि आरोपी गांव के ही मिडिल स्कूल के पीछे भागकर छिपा हुआ था जिसे गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
0