MP Board 12th Result: बैंक गार्ड का बेटा बायोलॉजी का सेकेंड टॉपर, 500 में से पाए 486 अंक | gwalior – News in Hindi

MP Board 12th Result: बैंक गार्ड का बेटा बायोलॉजी का सेकेंड टॉपर, 500 में से पाए 486 अंक | gwalior – News in Hindi


एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में ग्वालियर के बैंक गार्ड के बेटे ने पाया दूसरा स्थान.

MPBSE Result: ग्वालियर में बैंक गार्ड की नौकरी करने वाले के बेटे भारत आर्य ने मेरिट लिस्ट में आकर किया कमाल. 3 साल पहले 2017 में भारत की बहन ने भी 12वीं बोर्ड के टॉप-टेन में बनाई थी अपनी जगह.

ग्वालियर. मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं परीक्षा (MP Board 12th Result) में ग्वालियर के एक बैंक में गार्ड की नौकरी करने वाले के बेटे ने कमाल का कारनामा कर दिखाया है. बैंक गार्ड चुन्नीलाल के बेटे भारत आर्य ने 12वीं परीक्षा परिणाम की मेरिट लिस्ट में अपना स्थान बनाया है. भारत आर्य ने 500 में 486 अंक लाकर बायोलॉजी ग्रुप (Biology) में पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया है. भारत के इस रिजल्ट से उसके परिवार के लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं है. वहीं, ग्वालियर (Gwalior) के तानसेन नगर में रहने वाले इस परिवार के पड़ोसी भी अपने क्षेत्र के बच्चे के मेरिट लिस्ट में आने की तारीफ कर रहे हैं.

परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद न्यूज 18 के साथ बातचीत में भारत आर्य के पिता चुन्नी लाल ने बताया कि बेटे के मेरिट लिस्ट में आने से उनका परिवार आज काफी खुश है. उन्होंने बताया कि उनके बेटे ने प्रदेश की मेरिट लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है, यह उनके लिए गौरव की बात है. चुन्नीलाल ने बताया कि भारत से पहले उसकी बहन भी मध्य प्रदेश की 12वीं बोर्ड की परीक्षा के टॉप टेन में अपना स्थान बना चुकी हैं. उन्होंने बताया कि 2017 में भारत की बहन 12वीं की परीक्षा में नौवें स्थान पर आई थी. अभी वह मेडिकल की पढ़ाई कर रही है.

MP Board 12th Result: बैंक गार्ड का बेटा बायोलॉजी का सेकेंड टॉपर, 500 में पाए 486 अंक | MPBSE Result Update-Bank Guard son becomes second topper in Biology

भारत से पहले उसकी बहन ने भी 2017 में मेरिट लिस्ट में बनाई थी जगह.

आपको बता दें कि सोमवार को MP बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा का परिणाम जारी किया गया. 12वीं में इस साल 68.81 फीसदी छात्र और छात्राएं पास हुए हैं. इस साल 12वीं में कुल 277750 छात्र फर्स्ट डिविजन में पास हुए हैं. वहीं, 161544 छात्र सेकेंड और 14704 विद्यार्थी तृतीय श्रेणी में उत्तीर्ण हुए हैं. 12वीं बोर्ड में इस वर्ष जहां 64.66 फीसदी लड़के पास हुए हैं, वहीं लड़कियां कहीं आगे रही हैं. बोर्ड रिजल्ट के मुताबिक इस साल 73.40 फीसदी लड़कियों ने सफलता पाई है.मध्य प्रदेश समेत पूरे देश में COVID-19 संक्रमण के फैलने और इसकी वजह से लागू लॉकडाउन के कारण एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं इस साल दो चरणों में पूरी हो पाई थीं. पहले 2 मार्च से लेकर 19 मार्च तक पेपर लिए गए, लेकिन इसके बाद लॉकडाउन की वजह से बाकी पेपर स्थगित कर दिए गए थे. बाकी बचे हुए पेपर की परीक्षा बाद में आयोजित की गई थी.





Source link