एमपी बोर्ड की 12वीं क्लास के बचे हुए पेपर 16 जून को खत्म हुए थे.
MP Board 12th Result 2020: इस साल एमपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षा में करीब 8.5 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया था. ज़ाहिर है रिज़ल्ट जारी होने पर वेबसाइट के क्रैश होने की आशंका रहती है.
न्यूज18 हिंदी पर देखें रिजल्ट
मध्य प्रदेश बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट क्रैश होने के बाद अब स्टूडेंट्स न्यूज18 हिंदी की वेबसाइट के जरिये आसानी से अपना परिणाम देख सकते हैं. इसके लिए आपको नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा.
एमपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए यहां क्लिक करें
SMS के ज़रिए देख सकते हैं रिजल्ट
बता दें कि अगर अन्य वेबसाइट्स पर भी रिज़ल्ट देख पाना संभव नहीं हो पा रहा है तो कुछ आसान से स्टेप्स अपनाकर एसएमएस के ज़रिए भी रिज़ल्ट देखा जा सकता है. एसएमएस के ज़रिए रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को इन स्टेप्स को अपनाना होगा-
छात्रों को MPBSE12{स्पेस}रोल नंबर लिखकर 56263 पर भेजना होगा. थोड़ी देर में आपका रिज़ल्ट आपको अपने फोन स्क्रीन पर दिख जाएगा.
रिजल्ट देखने के लिए ये वेबसाइट्स भी हैं
Mpresults.nic.in
mpbse.mponline.gov.in
mpbse.nic.in
results.gov.in
इस थर्ड पार्टी वेबसाइट पर भी देख सकते हैं अपना रिजल्ट
Indiaresults.com
कोरोना के चलते रोकनी पड़ी थी परीक्षा
एमपी बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं कोरोना महामारी के चलते स्थगित करनी पड़ी थीं. 2 मार्च से शुरू हुई परीक्षाएं केवल 19 मार्च तक ही चल सकी थीं. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 12वीं की स्थगित परीक्षाएं 9 जून से आयोजित कराने का फैसला किया था. नौ जून से शुरू होकर 12वीं के बचे पेपर 16 जून तक आयोजित किए गए.
ये भी पढ़ें :-
MP Board MPBSE 12th Result 2020: MP बोर्ड 12वीं के रिजल्ट से जुड़ी 10 बातें
Uttarakhand Board Result: 10th,12th रिजल्ट की तारीख हुई तय, जानें पूरी डिटेल
पिछले साल लड़कियों ने मारी थी बाजी
साल 2019 में मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं के एग्जाम में लड़कियों ने लड़कों को बड़े अंतर से मात दी थी. तब 12वीं के तीनों स्ट्रीम को मिलाकर देखें तो कुल 76.31 परसेंट लड़कियां पास हुई हैं. वहीं 68.94 परसेंट लड़के परीक्षा में सफल हुए थे.