MP Board MPBSE 12th Result 2020 Live Updates: मध्य प्रदेश बोर्ड 12वीं बोर्ड के रिजल्ट लंबे समय से राह देख रहे छात्रों का इंतजार कुछ ही देर में खत्म होने वाला है. एमपी बोर्ड सोमवार 27 जुलाई यानी आज 12वीं का परिणाम जारी करने जा रहा है. परिणाम दोपहर 3 बजे से पहले घोषित कर दिया जाएगा. इस साल मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास के एग्जाम में करीब 8.50 लाख छात्र—छात्राओं ने हिस्सा लिया था. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mpresults.nic.in पर अपना परिणाम देख सकते हैं.
एमपी बोर्ड 12वीं के परिणाम घोषित होने के बाद, छात्र आधिकारिक वेबसाइट mpbse.nic.in से ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे. मध्य प्रदेश 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2 से 31 मार्च तक होने वाली थी.
MP Board MPBSE 12th रिजल्ट जानने के लिए यहां करें क्लिक
हालांकि, कोरोवायरस के कारण MPBSE को 20 मार्च से 31 मार्च के बीच होने वाली कुछ परीक्षाओं को स्थगित करना पड़ा. बाद में, बोर्ड ने 9 से 16 जून तक लंबित परीक्षाएं आयोजित करने का फैसला किया.
कुछ दिन पहले ही मध्य प्रदेश बोर्ड 10वीं के परिणाम जारी किए गए थे. दसवीं में कुल 62.84 फीसदी छात्र पास हुए. ये परिणाम पिछले साल की अपेक्षा थोड़ा बेहतर रहा. साल 2019 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में कुल 61.32 प्रतिशत विद्यार्थी ही सफल हुए थे.