MP Board 12th Results 2020: रीवा की खुशी सिंह ने किया टॉप, मिले 486 अंक | board-results – News in Hindi

MP Board 12th Results 2020: रीवा की खुशी सिंह ने किया टॉप, मिले 486 अंक | board-results – News in Hindi


एमपी बोर्ड 12वीं की परीक्षा में खुशी सिंह ने टॉप किया है.

MP Board 12th Results 2020: रीवा की खुशी सिंह ने 12वीं कक्षा में टॉप किया है. इस साल का कुल पास प्रतिशत 68.81 रहा है. 

भोपाल. एमपी बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट (MP Board 12th Results 2020) जारी कर दिया है. इस साल रीवा की खुशी सिंह ने 12वीं कक्षा में टॉप किया है. इस साल का कुल पास प्रतिशत 68.81 रहा है. बात छात्रों और छात्राओं के पास प्रतिशत की करें तो इस साल 64.66 फीसदी छात्र और कुल 73.40 फीसदी छात्राएं पास हुई है. वहीं पिछले साल का रिजल्ट 72.37 फीसदी रहा था. इस हिसाब से देखा जाए तो इस साल का रिजल्ट पिछले साल की तुलना में कम रहा.

ये है टॉपर्स लिस्ट

  1. खुशी सिंह
  2. मधुलता
  3. निकिता पाटीदार
  4. रियांशी शाक्यवार
  5. निराली शर्मा

खास बात है कि इस बार टॉप-5 में सारी की सारी लड़कियां हैं. इस बार लड़कियों का पास प्रतिशत भी लड़कों से ज्यादा रहा है.

एमपी बोर्ड रिजल्ट से जुड़ी जानकारी सबसे पहले पाने के लिए यहां रजिस्टर करें

साढ़े आठ लाख स्टूडेंट्स का इंतज़ार हुआ खत्म
मध्य प्रदेश बोर्ड की 12वीं क्लास की परीक्षा में इस साल साढ़े आठ लाख से ज्यादा स्टूडेंट्रस ने हिस्सा लिया था. रिजल्ट जारी होने के साथ ही इनका इंतज़ार खत्म हो गया है. जहां तक पिछले साल के रिजल्ट की बात है तो 12वीं में 72.37 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे. पिछली बार लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों के मुकाबले बेहतर रहा था. साल 2019 में जहां 76.31 फीसदी लड़कियां पास हुईं वहीं, लड़कों का पास प्रतिशत 68.94 दर्ज किया गया. पिछले साल 15 मई को ही नतीजे जारी कर दिए गए थे, लेकिन इस बार कोरोना वायरस के चलते लागू किए गए लॉकडाउन की वजह से परिणाम घोषित करने में देरी हो गई.


ऐसे देखें रिजल्ट

1. वेबसाइट के लिंक पर क्लिक करें.
2. 12वीं रिजल्ट के विकल्प पर क्लिक करें.
3. अब सामने खुली स्क्रीन पर रोल नंबर समेत अन्य विवरण भरें
4. विवरण भरने के बाद सबमिट बटन दबाते ही स्क्रीन पर रिजल्ट खुल जाएगा.
5. रिजल्ट को अपने पास सेव कर लें. संभव हो तो प्रिंट भी ले लें.





Source link