- Hindi News
- Local
- Mp
- 145 Indians Returned From Kyrgyzstan By Special Flight, People From Indore Will Be Quarantined In Hotels And The Rest In Their Districts
इंदौर34 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
किर्गिस्तान से इंदौर लौटे यात्री।
- बुधवार रात 8.47 बजे इंदौर आई फ्लाइट, सभी यात्रियों की हुई स्क्रीनिंग
बुधवार रात देवी अहिल्या एयरपोर्ट पर किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक से स्पेशल फ्लाइट आई। इससे विदेश में फंसे 145 भारतीय इंदौर आए। इनमें 100 से ज्यादा यात्री इंदौर के हैं। इन्हें सात दिनों के लिए यहां के होटलों में क्वारेंटाइन किया गया है। यह फ्लाइट वंदे भारत मिशन के तहत इंदौर आई है।
देवी अहिल्या एयरपोर्ट के डायरेक्टर अर्यमा सान्याल ने बताया फ्लाइट रात 8.47 बजे इंदौर आई। सभी यात्रियों की मेडिकल टीम ने स्क्रीनिंग की। इंदौर के यात्रियों को होटलों में क्वारेंटाइन किया गया। शेष अन्य जगहों के यात्री अपने जिलों में क्वारेंटाइन होंगे। लॉकडाउन से अब तक शारजाह, लंदन, मास्को से स्पेशल फ्लाइट इंदौर आ चुकी हैं।
0