- Hindi News
- Local
- Mp
- Bhopal Lockdown News | 10 day Complete Lockdown In Bhopal: Madhya Pradesh Home Minister Narottam Mishra Minister On Bhopal Lockdown Extension
भोपालएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने लॉकडाउन को लेकर कहा कि हम दूसरे विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।
- भोपाल में हर रोज मिल रहे रिकॉर्ड कोरोना मरीज, बुधवार को 246 संक्रमित मिले
- जेलों में नए कैदियों को बैरक में भेजे जाने से पहले अस्थायी सेंटर्स पर रखा जाएगा
राजधानी में हर रोज रिकॉर्ड तोड़ कोरोना मरीज मिल रहे हैं। यहां पर बुधवार को रिकॉर्ड 246 कोरोना संक्रमित मिले हैं। भोपाल में लॉकडाउन के 5 दिन में 1042 संक्रमित मिले हैं। हर रोज बढ़ रही संक्रमितों की संख्या को देखते हुए लॉकडाउन बढ़ाने की चर्चा शुरू हो गई है। इन चर्चाओं के बीच गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि सरकार लॉकडाउन की तारीख आगे बढ़ाने के बजाय दूसरे विकल्पों पर भी विचार करेगी।
गृहमंत्री ने बुधवार को ट्वीट करके कहा है ‘मुझे नहीं लगता कि लॉकडाउन की अवधि अब और आगे बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। लॉकडाउन की तारीख आगे बढ़ाने के बजाय सरकार दूसरे विकल्पों पर भी विचार करेगी। जब कोई और विकल्प कारगर नहीं लगेगा तभी लॉकडाउन आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे।’
मुझे नहीं लगता कि #lockdown की अवधि अब और आगे बढ़ाने की जरूरत पड़ेगी। #लाॅकडाउन की तारीख आगे बढ़ाने के बजाय सरकार दूसरे विकल्पों पर भी विचार करेगी। जब कोई और विकल्प कारगर नहीं लगेगा तभी लाॅकडाउन आगे बढ़ाने के बारे में सोचेंगे। pic.twitter.com/NQEY1nqkUI
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) July 29, 2020
कैदियों की कोरोना टेस्टिंग के बाद ही बैरकों में रखेंगे
मध्यप्रदेश की जेलों में नए कैदियों को बैरक में भेजे जाने से पहले अस्थायी सेंटर्स पर रखा जाएगा। कोरोना टेस्टिंग में निगेटिव पाए जाने पर ही उन्हें बैरक में भेजा जा सकेगा। बता दें कि रायसेन की बरेली उप जेल में एक साथ 67 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे, जिनमें 64 कैदी संक्रमित थे और 3 प्रहरी थे।
0