- Hindi News
- National
- Digvijay Singh; Senior Congress Leader Digvijay Singh On Rafale Fighter Plane Price, Narottam Mishra Hits Back At Congress Leader
भोपाल21 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
नरोत्तम मिश्रा और दिग्विजय सिंह
- दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा है कि “चौकीदार” जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें
- नरोत्तम मिश्रा ने कहा राफेल की गर्जना से देश का आसमान गूंजेगा और भारत मां का मस्तक गौरवान्वित होगा
फ्रांस से खरीदे जा रहे 36 अत्याधुनिक राफेल विमानों में से 5 अब से कुछ घंटों के भीतर भारत पहुंच रहे हैं। इन फाइटर जेट्स के आगमन की विशेष तैयारियां की गई हैं। इधर, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर राफेल की कीमत को लेकर ट्वीट किया है। दिग्विजय सिंह ने अपने ट्वीट में कहा है कि “चौकीदार” जी अब तो उसकी क़ीमत बता दें। दिग्विजय सिंह के ट्वीट का गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने जवाब देते हुए कहा है कि राफेल की गर्जना से देश का आसमान गूंजेगा और भारत मां का मस्तक गौरवान्वित होगा। सिर्फ तीन जगह मातम होगा, चीन में, पाकिस्तान में और जो लोग राफेल के खिलाफ ट्वीट करके रो रहे हैं उनके यहां।
दिग्विजय सिंह का ट्वीट
क्षमा करें “₹७४६ करोड़” तय की थी। त्रुटि के लिए खेद है। https://t.co/jDxfLniBLH
— digvijaya singh (@digvijaya_28) July 29, 2020
नरोत्तम मिश्रा ने ट्वीट कर दिया जवाब
.#RafaleFighterJet की गर्जना से देश का आसमान गूंजेगा और भारत मां का मस्तक गौरवान्वित होगा। सिर्फ तीन जगह मातम होगा, चीन में, पाकिस्तान में और जो लोग राफेल के खिलाफ ट्वीट करके रो रहे हैं उनके यहां।#RafaleInIndia pic.twitter.com/6R8TUGTZbm
— Dr Narottam Mishra (@drnarottammisra) July 29, 2020
क्या है मामला
दरअसल, लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने राफेल की कीमत को मुद्दा बनाया था। कांग्रेस के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष चौकीदार चौर है के नारे लगवाते थे। मामला सुप्रीम कोर्ट तक में गया था। इसके बाद राहुल गांधी को माफी मांगनी पड़ी थी। चुनाव होने के बाद राफेल की कीमत का मुद्दा गायब हो गया। करीब 15 महीने बाद दिग्विजय सिंह ने ऐसे समय में ये मुद्दा उठाया है जब राफेल फाइटर भारत आ रहे हैं।
0