- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Coronavirus Cases Today Update | 74 People Found Infected As Corona Cases Increased To 7132 In Madhya Pradesh Indore
इंदौर11 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर में आगामी त्योहारों को लेकर पूरे बाजार को खोलने का निर्णय लिया गया है, ऐसे में संक्रमितों की संख्या बढ़ने का खतरा ज्यादा हो गया है।
- देर रात 1155 सैंपलों की टेस्ट रिपोर्ट आई, इनमें 74 की रिपोर्ट पॉजिटिव, जबकि 1053 की रिपोर्ट निगेटिव रही, मई के 31 दिन में मिले थे 2095 मरीज
- पॉजिटिव रेट पहुंचा 5 पर – डब्ल्यूएचओ की गाइडलाइन के हिसाब से अब अलार्मिंग स्टेज, क्योंकि लगातार पॉजिटिव रेट 5 या इससे अधिक बना हुआ है
जिले में बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमितों के मिलने का सिलसिला जारी है। लगातार मिल रहे मरीजों के चलते जुलाई ने मई काे भी पीछे छोड़ दिया है। जुलाई में अब तक 2398 मरीज मिल चुके हैं, जबकि मई में इनकी संख्या 2095 थी। मई में पॉजिटिव दर 7 फीसदी के ऊपर पहुंच गई थी तो जुलाई में भी कई दिन इसके आसपास ही रही है। वैसे पूरे महीने का औसत 5 फीसदी के आसपास है। शहर के लिए यह अलार्मिंग स्टेज है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार किसी शहर में पॉजिटिव दर 5 फीसदी से कम का मतलब कोरोना नियंत्रण में है। अगर इससे अधिक होती है तो खतरा बढ़ जाता है और सबसे अहम बात मरीज एकदम बढ़ते हैं।
एक सप्ताह से सैंपलिंग 1200 से 1300 के बीच अटकी
शहर में सैंपलिंग की रफ्तार एक सप्ताह से गिरना शुरू हो गई है। 18 से 27 जुलाई के बीच किसी भी दिन दो हजार या इससे अधिक की सैंपलिंग नहीं हुई। अभी औसत 1200 से 1300 सैंपलिंग हर दिन हो रही है, जो मध्य जुलाई तक 2000 से 2200 तक थी। कई बार तो 2800 से 3200 तक भी पहुंची। मरीजों को चिन्हित करने के लिए सैंपलिंग जरूरी है। ऐसे में जितनी कम सैंपलिंग होगी, उतने कम मरीजों की पहचान होगी और कम ही मरीज सामने आएंगे।
74 नए संक्रमित, दो की मौत भी हुई
मंगलवार देर रात 1155 मरीजों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 74 संक्रमित पाए गए, जबकि 1053 लोगों में कोरोना के कोई लक्षण नजर नहीं आए। रिपोर्ट में दो मरीजों की मौत की पुष्टि भी हुई। जिले में अब तक 1 लाख 33 हजार 755 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है। अब तक कुल 7132 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें से 4808 मरीज कोरोना को मात देकर अपने घर लौट चुके हैं। वहीं, 308 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं। रिपोर्ट में 10 रिपीट पाॅजिटिव पाए गए, जबकि 18 के सैंपल रिजेक्ट कर दिए गए। अभी 2016 मरीज एक्टिव हैं और इनका अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है। होटल गार्डन में क्वारैंटाइन 5101 लोग भी अब घरों को लौट चुके हैं।
70 वर्षीय दो महिलाओं समेत 71 और मरीज डिस्चार्ज
एक तरफ लापरवाही के चलते लोग कोविड-19 के संक्रमण की चपेट में आ रहे, वहीं दूसरी ओर स्वस्थ होने का सिलसिला भी जारी है। मंगलवार को 70 से ज्यादा मरीज डिस्चार्ज हुए। इनमें अरबिंदो हाॅस्पिटल से 48, इंडेक्स से 20 मरीज डिस्चार्ज हुए। 3 मरीज अन्य अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। अरबिंदो में हर आयु वर्ग के लोग स्वस्थ हुए। वहीं इंडेक्स हाॅस्पिटल से 8 पुरुष, 10 महिलाएं एवं 2 बच्चे कोरोना को मात देने में सफल हुए। डिस्चार्ज मरीजों में 70 वर्षीय 2 महिलाएं भी हैं। अब तक इस अस्पताल से 1100 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
0