Ujjain Coronavirus Cases Today Update | Jail Doctor suspended After Inmate Found Infected as Corona Cases Increased To 1154 In Madhya Pradesh Indore | 8 कैदी और 1 प्रहरी के पॉजिटिव आने पर जेल में संक्रमितों से मिले कलेक्टर, लापरवाही बरतने पर जेल डाॅक्टर काे निलंबित करने के आदेश

Ujjain Coronavirus Cases Today Update | Jail Doctor suspended After Inmate Found Infected as Corona Cases Increased To 1154 In Madhya Pradesh Indore | 8 कैदी और 1 प्रहरी के पॉजिटिव आने पर जेल में संक्रमितों से मिले कलेक्टर, लापरवाही बरतने पर जेल डाॅक्टर काे निलंबित करने के आदेश


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore
  • Ujjain Coronavirus Cases Today Update | Jail Doctor Suspended After Inmate Found Infected As Corona Cases Increased To 1154 In Madhya Pradesh Indore

उज्जैन4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

कलेक्टर ने संदिग्ध कैदियों से पूछा- आप सब ठीक हो ना, तो कैदियों ने बताया कि हाथ-पैर में दर्द हो रहा है।

  • केंद्रीय जेल भेरूगढ़ पहुंचे कलेक्टर आशीष सिंह ने आइसोलेशन वार्ड में संक्रमितों से बात की
  • जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1154 हुई, 871 मरीज ठीक होकर लौटे , 74 की मौत

जिले में संक्रमण का खतरा फिर से बढ़ने लगा है। मंगलवार रात 83 साल की महिला सहित 13 लोग पॉजिटिव आए। इनमें केंद्रीय जेल भेरूगढ़ के दो कैदी भी शामिल हैं। इसके पहले 6 कैदी और एक प्रहरी संक्रमित पाए जा चुके हैं। इससे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1154 हो गई है। जेल में लगातार संक्रमितों की संख्या बढ़ने के बाद बुधवार को कलेक्टर आशीष सिंह ने जेल का दौरा किया। कलेक्टर ने लापरवाही पाए जाने पर जेल डॉक्टर को निलंबित करने के मौके पर ही आदेश दिए। साथ ही उन्होंने कोरोना के संदिग्धों को अलग स्थान पर रखने के आदेश भी दिए।

कलेक्टर आशीष सिंह ने सुबह करीब 11 बजे केंद्रीय जेल भेरूगढ़ का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने यहां कोरोना संक्रमित मरीजों और संदिग्ध का हालचाल जाना। इसके बाद आइसोलेशन वार्ड में पहुंचे। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान पाया कि जेल में पदस्थ डॉक्टर निरंतर लापरवाही बरत रहे हैं। वे जेल में भी नियमित रूप से नहीं आते हैं और जेल अधीक्षक के आदेशों की भी अनदेखी करते हैं। वे आते भी हैं तो खुद की बजाय पैरामेडिकल स्टाफ से काम करवाते हैं। कलेक्टर ने इस बात पर नाराजगी जताई और डॉक्टर पर निलंबन की कार्रवाई करने के निर्देश दे दिए। साथ ही किसी अन्य डॉक्टर को जेल में पदस्थ करने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. महावीर खंडेलवाल को निर्देशित किया।

कलेक्टर बोले – मेडिकल स्टाफ बढ़ा रहे हैं
कलेक्टर ने बताया कि 8 मरीज यहां संक्रमित पाए गए हैं। जो भी संदिग्ध हैं, उनकी जांच की जा रही है। स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही भी पाई गई है। जिसके बाद संबंधित डॉक्टर को सस्पेंड करने के निर्देश दिए गए हैं। हम जेल में स्वास्थ्यकर्मियों की टीम और बढ़ा रहे हैं, जिससे व्यवस्थित निगरानी हो सके। हमारी कोशिश है कि जितने भी मरीज यहां संदिग्ध हैं, उनका हर दिन चेकअप हो, जिससे यह पता चल सके कि यहां कोरोना का और प्रसार तो नहीं हो रहा है।

ब्रांच मैनेजर के पॉजिटिव आने पर बैंक लॉक, पूरा स्टाफ क्वारैंटाइन
लखेरवाड़ी बैंक के ब्रांच मैनेजर के पॉजिटिव पाए जाने के बाद बैंक को लॉक कर दिया गया है। बैंक के उप प्रबंधक व कैशियर सहित पूरे स्टाफ को होम क्वारैंटाइन किया गया है। उक्त बैंक से अब ग्राहक बैंकिंग सेवाएं नहीं ले सकेंगे। बैंक की फ्रीगंज, क्षीरसागर सहित शहर में 5 ब्रांच हैं, जहां से ग्राहक लेन- देन कर सकते हैं। लखेरवाड़ी ब्रांच के मैनेजर निवासी माधव क्लब रोड स्थित मल्टी की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें मक्सी रोड स्थित पीटीएस में शिफ्ट किया था। यहां के पूरे स्टाफ को भी होम क्वारैंटाइन किया गया है। बैंक प्रबंधन की ओर से मुख्यालय को इसकी सूचना दे दी गई है। बैंक 7 दिन तक बंद रहेगी, उसके बाद ही कोई निर्णय लिया जा सकेगा। ध्यान रहे कि बैंकों में कार्यरत 11 से ज्यादा अधिकारी-कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं।

80 साल के बुजुर्ग मरीज की मौत हुई
सीएमएचओ डॉ. महावीर खंडेलवाल ने बताया मंगलवार को 1057 लोगों की रिपोर्ट आई है। नए मरीजों में उज्जैन शहर के 7, बड़नगर के 4, महिदपुर व खाचरौद के 1-1 हैं। मेडिकल कॉलेज में 25 जुलाई से भर्ती 80 साल के बुजुर्ग मरीज की मंगलवार को मौत हुई है। दो दिन में कोरोना से यह दूसरी मौत है। बताया जाता है कि मृतक का पुत्र विकास प्राधिकरण उज्जैन में वर्तमान में निलंबन अवधि में चल रहा है। उसका प्राधिकरण में आना जाना लगा रहता है। मृतक का पोता प्राधिकरण में इलेक्ट्रिक का ठेका है जो कि भरतपुरी स्थित प्राधिकरण की बिल्डिंग में कार्य करता है।

0



Source link