VD Sharma Coronavirus Updates | BJP Party President and Khajuraho MP VD Sharma Test Postive For Coronavirus (COVID-19) In Bhopal | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कोरोना पॉजिटिव, राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता-मंत्री संक्रमित

VD Sharma Coronavirus Updates | BJP Party President and Khajuraho MP VD Sharma Test Postive For Coronavirus (COVID-19) In Bhopal | भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कोरोना पॉजिटिव, राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता-मंत्री संक्रमित


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • VD Sharma Coronavirus Updates | BJP Party President And Khajuraho MP VD Sharma Test Postive For Coronavirus (COVID 19) In Bhopal

भोपाल4 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (दाएं-पीले ड्रेस में) ने पांच दिन पहले खंडवा के मांधाता से कांग्रेस विधायक रहे नारायण पटेल को शामिल कराया था। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश दफ़्तर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। प्रेस कॉन्फ्रेंस भी हुई थी, जिसमें 100 से ज्यादा पत्रकार और पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

  • सीएम शिवराज, संगठन महामंत्री सुहास भगत और मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट भी आ चुकी है पॉजिटिव
  • मुख्यमंत्री के अपर सचिव ओपी श्रीवास्तव भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं, उन्हें चिरायु में भर्ती कराया गया है

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही मध्य प्रदेश के राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में लखनऊ जाने वाले सभी नेता और मंत्री संक्रमित हो गए हैं। इसके पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और कैबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी। इन तीनों का इलाज कोविड सेंटर चिरायु अस्पताल में चल रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा की पहली रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन दूसरे टेस्ट को वह पास नहीं कर सके। आखिरी बार उन्होंने प्रदेश भाजपा कार्यालय में मंधाता से विधायक नारायण पटेल को पार्टी में शामिल कराया था और इसी कार्यक्रम सीएम शिवराज भी उपस्थित थे। यहां पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन भी किया गया था।

प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने जुलाई में लगातार प्रदेश भाजपा दफ्तर से वर्चुअल रैलियां करते रहे हैं। साथ ही सीएम शिवराज के साथ लखनऊ से जाने से पहले ग्वालियर और इंदौर के दौरे पर भी गए थे।

शिवराज ने ट्वीट कर जल्दी स्वस्थ होने की कामना की-

मध्य प्रदेश के चौथे मंत्री हुए पॉजिटिव
शिवराज सरकार में राज्‍य मंत्री रामखेलावन पटेल कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। वे सतना अमरपाटन से विधायक हैं और फिलहाल वे भोपाल में नवीन पारिवारिक परिसर स्थित एमएलए रेस्ट हाउस में रहते हैं। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है, वहीं उनके परिवार और स्टॉफ के भी सैंपल लिए गए हैं। एमएलए रेस्‍ट हाउस से भी 4 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

मुख्यमंत्री और दो प्रमुख मंत्रियों समेत और पार्टी नेताओं को कोरोना
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और सहकारिता मंत्री अरविंद भदौरिया के बाद अब जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और राज्यमंत्री रामखेलावन पटेल की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। यही नहीं, भाजपा के संगठन महामंत्री सुहास भगत भी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उनकी दूसरी जांच रिपोर्ट में संक्रमण मिला है। राज्यपाल रहे लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में स्टेट प्लेन से लखनऊ जाने वालों में सीएम, मंत्री भदौरिया के साथ तीसरे व्यक्ति भगत और चौथे शख्स भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा थे। अब वह भी पॉजिटिव आ गए हैं।

जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट और उनकी पत्नी के साथ ही भाजपा के संगठन मंत्री आशुतोष तिवारी, पूर्व विधायक रघुराज सिंह कंसाना और विधायक गिरीश गौतम की पत्नी पॉजिटिव आई। इससे पहले प्रदेशभर में भाजपा और कांग्रेस के 8 विधायक भी संक्रमित हो चुके हैं।

पूर्व मंत्री अजय विश्नोई का सवालों भरा ट्वीट-

क्यों सभी वीआईपी निजी अस्पताल चिरायु की शरण में जाने को मजबूर हैं?
पूर्व मंत्री ओर भाजपा विधायक अजय विश्नोई ने नेता और मंत्रियों के चिरायु अस्पताल में भर्ती होने पर सवाल उठाए हैं। विश्नोई ने ट्वीट कर कहा कि, “सीएम शिवराज सिंह चौहान चिरायु अस्पताल में स्वास्थ्य का लाभ कर रहे हैं। मेरी शुभकामना है, शीघ्र स्वस्थ होकर वापस लौटें।

साथ ही मुख्यमंत्री जी से अनुरोध है, चिरायु अस्पताल में रहते हुए यह भी देखें कि चिरायु में ऐसा क्या है जो हम नो लिमिट बजट और सतत मॉनिटरिंग के बाद भी प्रदेश के एक भी शासकीय मेडिकल कॉलेज 4 माह में नहीं बना पाए। क्यों प्रदेश के सभी वीआईपी चिरायु की शरण में जाने मजबूर हैं?”

0





Source link