Bhopal Coronavirus Latest News Updates: BJP Madhya Pradesh Party Office declared as a buffer zone by SDM Kolar | भाजपा कार्यालय बफर जोन घोषित, बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर प्रतिबंध, यहां 10 से ज्यादा फ्लैट भी हैं

Bhopal Coronavirus Latest News Updates: BJP Madhya Pradesh Party Office declared as a buffer zone by SDM Kolar | भाजपा कार्यालय बफर जोन घोषित, बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर प्रतिबंध, यहां 10 से ज्यादा फ्लैट भी हैं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal Coronavirus Latest News Updates: BJP Madhya Pradesh Party Office Declared As A Buffer Zone By SDM Kolar

भोपाल23 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

भाजपा कार्यालय अब बफर जोन में आ गया है। यहां पर भाजपा के संगठन मंत्री सुभाष भगत क्वारैंटाइन हैं।

  • कोलार एसडीएम के निर्देश के बाद इलाके के रास्ते पर बैरिकेड्स लगाकर पुलिस तैनात की
  • कार्यालय के अंदर अपने फ्लैट में ही भाजपा के संगठन मंत्री सुभाष भगत क्वारैंटाइन हैं

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में सात नंबर स्टॉप स्थित भाजपा कार्यालय अब बफर जोन में आ गया है। कार्यालय स्थित फ्लैट में संगठन मंत्री सुभाष भगत क्वारैंटाइन हैं। ऐसे में एसडीएम कोलार ने कार्यालय को बफर जोन घोषित कर दिया है। कार्यालय में किसी भी बाहरी व्यक्ति के आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले पॉजिटिव आने के बाद सुभाष भगत क्वारैंटाइन हो गए। उनका कार्यालय के अंदर ही एक फ्लैट है। वे उसी में रह रहे हैं। इसके अलावा अंदर ही करीब 10 परिवार भी रहते हैं। हालांकि, एसडीएम कोलार राजेश गुप्ता ने बताया कि अभी वहां सिर्फ दो ही परिवार हैं। उस इलाके को बफर जोन बना दिया बनाया है। इसके बाद यहां पर बैरिकेड्स लगाकर इसे आम लोगों के लिए बंद कर दिया गया है।

वीडी शर्मा के पॉजिटिव आने के बाद ही प्रवेश बंद था
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद से ही कार्यालय में गाड़ियों पर रोक लगा दी गई थी। मुख्य गेट को पहले ही बंद कर दिया गया था। साइट के गेट से सिर्फ पैदल ही आने-जाने दिया जा रहा था। अब उसे भी बंद कर दिया गया है। हालांकि जरूरत का सामान प्रशासन द्वारा अंदर उपलब्ध कराया जा रहा है।

0



Source link