CCTV Video Captured Kajal Dies After Her Husband, Threw Woman From Bridge In Indore | प्रेमी रात 2 बजे युवती को ब्रिज पर ले गया, गोद में उठाया और नीचे फेंक दिया, बोला- चरित्र शंका में हत्या की थी

CCTV Video Captured Kajal Dies After Her Husband, Threw Woman From Bridge In Indore | प्रेमी रात 2 बजे युवती को ब्रिज पर ले गया, गोद में उठाया और नीचे फेंक दिया, बोला- चरित्र शंका में हत्या की थी


उज्जैन14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

युवती को उठाकर फेंकते हुए युवक सीसीटीवी में कैद हो गया।

  • महाकाल क्षेत्र के हरी फाटक ओवरब्रिज के नीचे 29 जुलाई की सुबह युवती की लाश मिली थी
  • ब्रिज पर एक झोला और एक युवक की चप्पल मिली थी, सीसीटीवी चेक करने पर खुलासा हुआ

महाकाल क्षेत्र के हरी फाटक ओवरब्रिज के नीचे बुधवार को मिली 24 वर्षीय युवती के मौत का खुलासा हो गया है। हत्यारा कोई और नहीं, युवती का प्रेमी ही निकला। वह रात 2 बजे उसे पैदल ब्रिज पर ले गया था। वहां गाेद में उठाया और नीचे फेंककर भाग गया था। गिरफ्त में आए आरोपी सचिन ने पुलिस के सामने गुनाह कबूला लिया है। उसने बताया कि वह चरित्र पर शंका करता था। इसीलिए उसने काजल की हत्या की।

पुलिस गिरफ्त में आए आरोपी सचिन ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।

महाकाल पुलिस को बुधवार सुबह शासकीय माधवगंज स्कूल के पास हरिफाटक ब्रिज के नीचे 24 वर्षीय युवती की लाश मिलने की सूचना मिली थी। टीआई अरविंद तोमर और एफएसएल अधिकारी अरविंद नायक भी मौके पर पहुंचे। युवती का झोला ब्रिज के ऊपर पड़ा था और पास में ही एक पुरुष की चप्पल भी थी, जिसे पुलिस ने जब्त किया था।

गोद में उठाकर ब्रिज के नीचे फेंका
जांच के दौरान पुलिस ने ब्रिज पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो रात डेढ़ बजे एक युवक युवती को लेकर पैदल जाते हुए दिखाई दिया। कुछ देर ये ब्रिज पर बैठे रहे, इसके बाद युवक ने युवती को गोद में लिया और ब्रिज के नीचे फेंक दिया। इसके बाद वह तेजी से भागा। इसके बाद पुलिस ने इनके बारे में पता लगाया तो युवती की पहचान काजल के रूप में हुई जो महाकाल और बेगमबाग क्षेत्र में भीख मांगती थी। वहीं, युवक की पहचान सचिन पिता नरेंद्र बौरासी निवासी जबरन कॉलाेनी नीलगंगा के रूप में हुई।

ऐसे हुई थी दोनों की पहचान
जांच में पता चला कि काजल करीब पांच साल पहले रेलवे स्टेशन के पास फुटपाथ पर रहती थी। वहीं, सचिन रेलवे स्टेशन पर ठेके में सफाई का काम करता था। यहीं दोनों मिले फिर पति-पत्नी की तरह लिव इन में रहने लगे। सचिन काजल पर चरित्र शंका करता था, यही इनके बीच लड़ाई की सबसे बड़ी वजह थी। इसी कारण सचिन ने काजल को ब्रिज से नीचे फेंक दिया।

0



Source link