इंदौर32 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
टीम ने बाइक सवार के पास से पोटली में 2750 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
- टीम ने केशर बाग रोड स्थित बीजलपुर से आरोपियों को पकड़ा, पोटली में 2750 ग्राम गांजा की जब्त किया
एसटीएफ ने गांजे की तस्करी करने वाली गैंग से 10 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान टीम ने एक स्कार्पियो और एक बाइक सहित पांच आरोपी गिरफ्तार किए हैं। एसटीएफ के अनुसार पकड़ाए आरोपी शोएब पिता गुल मोहम्मद निवासी बालसमुद, नरेन्द्र पिता कड़वा, भूरू पिता दीदार, सद्दाम पिता बालू खान, सलमान पिता रूबाब सभी निवासी बलखड़ थाना बलकवाड़ा जिला खरगौन है।
टीम को मुखबिर से पता चला था कि एक लाल रंग की बाइक में दो लाेग धामनोद की तरफ से गांजे से भरी बोरी ला रह हैं। इस पर टीम ने केशर बाग रोड स्थित बीजलपुर से आरोपियों को पकड़ा। दोनों ने अपने नाम सलमान पिता रूबाब और सद्दाम पिता बालू खान बताए। उनके पास पोटली में 2750 ग्राम गांजा जब्त किया गया।
आरोपियों ने कबूला कि एक सफेद रंग की (एमपी 04 सीएम 6526) से भूरू, नरेन्द्र, शोएब खलघाट तरफ से इंदौर में किसी को गांजा देने आ रहे हैं। इस पर एसटीएफ की दूसरी टीम गठित की गई औऱ उसने आरोपियों को नाकाबंदी करते हुए पिगडंबर के पास पकड़ लिया। उसमें सभी आरोपी मिले। उनके पास कुल 8025 ग्राम गांजा जब्त किया गया। कुल मिलाकर पुलिस ने 10 लाख का माल और वाहन जब्त किए हैं।
0