Maruti Suzuki S-Cross की बुकिंग हुई शुरू
मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) की नई एस-क्रॉस (S-Cross) पेट्रोल की बुकिंग शुरू हो चुकी है, इसे नेक्सा डीलरशिप या फिर ऑनलाइन प्लेटफार्म से 11,000 रुपए का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक करवाया जा सकता है.
पहली बार मिलेगा पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स
इस कार में पहली बार पेट्रोल इंजन और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जाएगा. इसमें मारुति का नया 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम भी मिलेगा. कार देखो की रिपोर्ट के अनुसार इसकी प्राइस 9 लाख रुपए से शुरू हो सकती है
Maruti Suzuki S-Cross पेट्रोल में Vitara Brezz वाला K15B पेट्रोल इंजन होगा. यह 104hp पावर और 138Nm का टॉर्क जनरेट करता है. कार में माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम भी मिलेगा जो लोअर rpms पर टॉर्क को बेहतर कर माइलेज को बूस्ट करता है. S-Cross पेट्रोल में ट्रांसमिशन 5 स्पीड मैनुअल या 4 स्पीड ऑटोमेटिक रहेगा.ये भी पढ़ें : Maruti से लेकर Kia तक, ऑटो कंपनियां ला रही हैं ये नई गाड़ियां- जानें कीमत और खासियत
नए इंजन के अलावा मारुति एस-क्रॉस की डिजाइन में कोई और बदलाव नहीं किया गयाहै. पहले की तरह एसक्रॉस एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैम्प, 16-इंच अलॉय वील्ज और क्रूज कंट्रोल के साथ आएगी. पेट्रोल मॉडल में सिर्फ ऑटोमैटिक वर्जन में माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम मिलेगा. S-Cross फेसलिफ्ट को तीन वेरियंट- Delta, Zeta और Alpha में उतारा जाएगा. अपडेटेड एस-क्रॉस की कीमत 8 लाख से 12 लाख रुपए के बीच रहने की उम्मीद है. बाजार में इसकी टक्कर रेनॉ डस्टर से होगी.