- Hindi News
- Local
- Mp
- 11 Silver Stones Sent From Indore For Construction Of Ram Temple In Ayodhya;
इंदौर16 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पितृ पर्वत पर साइकिलिस्ट नीरज याग्निक को सामग्री सौंपी।
- विजयवर्गीय बोले – 5 अगस्त को अपने घरों पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर शंख, घंटी, थालियां बजाएं।
- याग्निक ने बताया रविवार सुबह 5 बजे अयोध्या के लिए साइकिल से निकलूंगा, 960 किमी का सफर करीब 72 घंटों में तय होगा
देश की लगभग 492 साल पुरानी समस्या का निराकरण होने जा रहा है। प्रधानमंत्री व गृह मंत्री के प्रयासों से सुप्रीम कोर्ट ने विवादित विषय को सेटल करके राम मंदिर निर्माण के आदेश दिए। हमारी पीढ़ी के लिए गर्व की बात है। हमने आंदोलन देखे, न्यायिक प्रक्रिया देखी अब मंदिर निर्माण होते हुए देखेंगे। मंदिर की आधार शिला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रखने वाले हैं। इंदौर की ओर से 11 किलो चांदी की एक शिला, भगवान परशुराम की जन्मस्थली जानापाव का एक लौटा जल व एक लोटा मिट्टी टोकन स्वरूप नीरज याग्निक साइकिल से अयोध्या लेकर जा रहे हैं। यह बात भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने शनिवार को पितृ पर्वत पर मीडिया से चर्चा में कही।
उन्होंने कहा अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया अन्य देशों से प्रधानमंत्री को बधाई मिल रही हैं। रामजन्म भूमि के भूमिपूजन को लाइव देखने का भी विश्व रिकॉर्ड होगा। मैं जनता से अपील करता हूं कि 5 अगस्त को अपने घरों पर दोपहर 12 बजकर 15 मिनट और 15 सेकंड पर शंख, घंटी, थालियां बजाएं। रात को ग्लास में 10 हजार दीपक पर्वत पर जलाए जाएंगे। घरों के बाहर दीपक जलाएं इसे दीवाली से भी बड़ा उत्सव बनाएं। क्योंकि बहुत दिनों बाद भगवान राम के टेंट से निकलकर एक महल में जाने की प्रक्रिया शुरू हो रही है। हम और भी धन संग्रह भेजेंगे। मंदिर निर्माण कार्य रुकना नहीं चाहिए।
विजयवर्गीय ने कहा कि मैं जिला प्रशासन से अनुरोध करूंगा कि 5 अगस्त से सभी मंदिर खोल दिए जाएं। साइकलिस्ट याग्निक ने बताया रविवार सुबह 5 बजे अयोध्या के लिए साइकिल से निकलूंगा। तीन दिन के अंदर पहुंचूंगा। ये 960 किमी का सफर करीब 72 घंटों में तय होगा। इस मौके विधायक रमेश मेंदोला, पार्षद चंदू शिंदे सहित अन्य मौजूद थे।
0