Five killed, five injured in two road accidents in Jabalpur and Panna, CM expressed grief over the incident | जबलपुर और पन्ना में दो सड़क हादसों में पांच की मौत, पांच घायल, सीएम ने घटना पर दुख जताया

Five killed, five injured in two road accidents in Jabalpur and Panna, CM expressed grief over the incident | जबलपुर और पन्ना में दो सड़क हादसों में पांच की मौत, पांच घायल, सीएम ने घटना पर दुख जताया


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Five Killed, Five Injured In Two Road Accidents In Jabalpur And Panna, CM Expressed Grief Over The Incident

जबलपुर/पन्ना4 घंटे पहले

पन्ना जिले के देवेंद्र नगर में हुए सड़क हादसे में एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौकेे पर ही मौत हो गई।

  • जबलपुर में दो वाहनों की टक्कर 3 मरे, पांच घायल
  • पन्ना में ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, 3 की मौत

जबलपुर और पन्ना जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में पांच की मौत हो गई, वहीं पांच अन्य घायल हो गए हैं। जबलपुर में देर रात सड़क हादसे में एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराने के बाद अनियंत्रित हो गई और एक अन्य वाहन को टक्कर मार दी, जिससे 3 लोगों की मौत हो गई। इस घटना पर सीएम ने ट्वीट कर दुख जताया है। वहीं पन्ना में शनिवार को सुबह एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, जबलपुर में गोरखपुर थाना क्षेत्र में देर रात्रि तेज रफ्तार में भागती कार डिवाइडर से टकराने के बाद एक अन्य चार पहिया वाहन से टकरा गई। इस घटना में कार में सवार बिहार निवासी कुमार और राजू शर्मा के साथ ही दूसरी गाड़ी के ड्राइवर मुरली मनोहर की मौत हो गई। इसके अलावा 5 व्यक्ति घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

पन्ना में दो युवकों को कुचलने वाले ट्रक और ट्रक चालक को पुलिस ने पकड़ लिया है।

शिवराज ने जताया दुख-

पन्ना में ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत
शनिवार को सुबह पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना क्षेत्र के ग्राम कटन के समीप ट्रक और बाईक में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। युवक पन्ना के ग्राम कुंजवन के बताए जाते हैं। जो किसी कार्य से सलेहा जा रहे थे। युवकों की पहचान संजीत दास और कृष्णपद गोइन के रूप में हुई है। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है और ट्रक को भी जब्त कर लिया है।

0





Source link