शाजापुरएक घंटा पहले
- कॉपी लिंक
ट्रक के नीचे जा घुसी कार। कार में ही फंसा रह गया चालक युवक।
- दिल्ली से पुणे जाते समय शाजापुर बायपास पर हुआ हादसा, घायल युवक बोला ब्रेक फेल हुए
शहर के बायपास पर शुक्रवार दोपहर हादसे में एक युवक गंभीर घायल हो गया। दिल्ली से पुणे (महाराष्ट्र) जा रहा कार सवार सड़क पर खड़े ट्रक में जा घुसा। कार का अगला पूरा हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में समा गया। झटका लगते ही सेफ्टी बैग तो खुल गए, लेकिन ड्राइवर बोनट के क्षतिग्रस्त हिस्से में फंस गया। करीब आधे घंटे के बाद लालघाटी पुलिस ने राहगीरों की मदद से उसे बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचा दिया।

जानकारी के अनुसार चेतन पिता सतीश ब्राह्मण दिल्ली से पुणे जा रहा था। इसी दौरान शाजापुर बायपास सेंट्रल स्कूल के समाने हादसा हो गया। वाहनों के टकराने की आवाज से सड़क पर चल रहे अन्य वाहन भी रुक गए। पुलिस को बुलाया गया। लोगों ने कार के पास जाकर देखा तो चालक चेतन अंदर ही फंसा हुआ था। पहले तो लोग समझे कि उसकी मौत हो गई, लेकिन उसका हाथ हिलता देखे उसे बाहर निकालने के लिए क्रेन बुलवाई गई। आधे घंटे तक मशक्कत करने के बाद उसे बाहर निकला जा सका। इधर जिला अस्पताल में उपचार के बाद जैसे ही चेतन की स्थिति स्थिति सामान्य हुई तो उसने बताया अचानक उसकी गाड़ी के ब्रेक फेल हो गए थे। लालघाटी पुलिस जांच कर ही है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के अनुसार लंबी दूरी तक वाहन चलाने के दौरान चालक को झपकी लग गई होगी।
0