Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases/Lockdown Unlock 3.0 Updates | Madhya Pradesh Corona Cases District Wise Today; Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Sagar Gwalior Dewas Mandsaur | प्रदेश में आज 808 नए केस मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 32,614 पर पहुंचा, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में फिर कोरोना के मामले बढ़े, ईद पर मस्जिदें सूनी रहीं

Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases/Lockdown Unlock 3.0 Updates | Madhya Pradesh Corona Cases District Wise Today; Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Sagar Gwalior Dewas Mandsaur | प्रदेश में आज 808 नए केस मिले, संक्रमितों का आंकड़ा 32,614 पर पहुंचा, भोपाल, इंदौर और जबलपुर में फिर कोरोना के मामले बढ़े, ईद पर मस्जिदें सूनी रहीं


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Indore Bhopal (Madhya Pradesh) Coronavirus Cases Lockdown Unlock 3.0 Updates | Madhya Pradesh Corona Cases District Wise Today; Indore Bhopal Ujjain Jabalpur Sagar Gwalior Dewas Mandsaur

भोपाल36 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

चौक स्थित जामा मस्जिद में इस बार सार्वजनिक रूप से नमाज अदा नहीं की गई। सिर्फ पांच लोगों ने ही नमाज की। फोटो- शान बहादुर

  • मुख्यमंत्री ने ईद की बधाई दी, बोले त्यौहार मनाएं, लेकिन कोरोना से सावधान रहें
  • भोपाल में 168 और इंदौर में 120 नए केस सामने आए, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा पॉजिटिव

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल की मस्जिदों में आज (शनिवार) पांच-पांच लोगों ने ही ईद की नमाज अदा की। मस्जिदें सूनी रहीं। लोगों ने घर पर ही ईद की नमाज अदा कर एक-दूसरे को फोन पर बधाई दीं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ईद उल अजहा पर प्रदेश के सभी मुस्लिम भाई-बहनों को मुबारकबाद दी। इधर, प्रदेश में कोरोना का संक्रमण बढ़ता ही जा रहा है। भोपाल में 168, जबलपुर में 125 और इंदौर में 120 नए केस मिले। यहां पर कल अपेक्षा नए केस बढ़ गए हैं। अब प्रदेश में इन दोनों के आंकड़े मिलने के बाद कुल संक्रमितों का आंकड़ा 32,614 पर पहुंच गया है। शनिवार देर रात जारी रिपोर्ट के बाद 808 नए केस सामने आए।

शिवराज ने ईद की बधाई देते हुए कहा- कोरोना से सावधान रहें
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर लिखा- ‘मेरे सभी मुस्लिम भाई-बहनों को ईद उल अज़हा की बहुत-बहुत मुबारकबाद। त्योहार सानंद मनाएं, लेकिन कोरोना से सावधान रहें। साफ-सफाई का ध्यान रखें और घरों में ही नमाज अता करें। बधाई, शुभकामनाएं।

यहां 10 से अधिक नए मामले आए

भोपाल में 168, इंदौर में 120, जबलपुर में 125, ग्वालियर में 52, बड़वानी में 40, नीमच में 30, खरगौन में 23, विदिशा में 20, राजगढ़ में 19, सीहोर में 18, शिवपुरी में 16, रतलाम में 15, खंडवा और उज्जैन में 13-13, सागर और कटनी में 11, दमोह और होशंगाबाद में 10-10 नए केस सामने आए।

कोरोना अपडेट्स…
भोपाल में फिर 168 नए केस आए
भोपाल में शुक्रवार को 166 संक्रमित मिले थे, जबकि शनिवार सुबह इनकी संख्या 168 हो गई है। राजधानी में 10 दिन का संपूर्ण लॉकडाउन का आज 8वां दिन है, लेकिन कोरोना की रफ्तार कम होने की जगह बढ़ती जा रही है। अब यहां पर 6697 कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। अब तक संक्रमण से 181 लोगों की जान जा चुकी है।

इंदौर जिले में 120 मामले नए
इंदौर जिले में कोरोना संक्रमण के 120 नए मामले आए हैं। अब तक कुल 138076 जांच रिपोर्ट आ चुकी हैं। इनमें शुक्रवार को 1897 सैंपलों में से 120 कोरोना संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों की कुल संख्या 7448 हो गई है। मृतकों की संख्या 312 हो गई है।

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा भी कोरोना संक्रमित निकले
कांग्रेस नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व जनसंपर्क मंत्री पीसी शर्मा कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद यहां चिरायु अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। शर्मा ने कल देर रात ट्वीट के जरिए कहा कि वे कोरोना संक्रमित निकले हैं और अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। शर्मा ने उनके संपर्क में आए लोगों से जांच कराने का अनुरोध किया है। चिरायु अस्पताल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी पिछले शनिवार से भर्ती हैं। इसके अलावा राज्य के मंत्री अरविंद भदौरिया, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री सुहास भगत और अनेक विधायक कोरोना संक्रमण के चलते यहां अस्पताल में भर्ती हैं। राज्य के इंदौर निवासी मंत्री तुलसीराम सिलावट और एक अन्य मंत्री राम खेलावन भी कोरोना संक्रमण के शिकार होने के चलते इलाज करवा रहे हैं।

शिवपुरी में 16 नए पॉजिटिव मिले
शिवपुरी जिले में 16 नए पॉजिटिव मिलने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 303 तक पहुंच गई है। इसमें से 257 मरीज अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। वहीं इस बीमारी से अब तक दो लोग जान गवां चुके हैं।

हरदा में सात नए मामले
हरदा जिले में 7 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। सक्रिय मरीजों की संख्या 29 तक पहुंच गयी। वहीं, अब तक 167 मरीज़ स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं। 6 मरीजों की मृत्यु हो चुकी हैं।

नीमच में 30 नए मरीज मिले
नीमच में 30 व्यक्तियों की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली, जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 736 हो गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार नए मामलों में से 15 व्यक्ति नीमच, 1 जावद, 1 ग्राम बावल,1 विशनया और अंबा का है। 11 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

सीहोर में कोरोना से एक महिला की मौत, 18 नए केस
सीहोर जिले में कोरोना से एक महिला की मौत हो गई, जिसके बाद इस बीमारी से जिले में मरने वालों की संख्या 10 तक पहुंच गई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर सुधीर कुमार डेहरिया के अनुसार जिले के इछावर के दशहरा मैदान वार्ड नंबर 11 में रहने वाली एक महिला का 28 जुलाई को कोरोना संक्रमण का सैंपल लिया था। जिसकी पॉजिटिव रिपोर्ट आई थी। उसे जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गयी। जिले में अब तक कोरोना से 10 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। आज कुल 18 नए केस सामने आए।

0



Source link