- Hindi News
- Local
- Mp
- Khandwa
- Khandwa Highway Accident: One Killed, Two People Injured As Tractor Road Accident Today On Indore Ichapur Highway In Madhya Pradesh Khandwa
खंडवा5 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
स्थित चमाटी फाटे के पास हुए भीषण हादसे में 28 साल के युवक की मौत हो गई।
- इंदौर-इच्छापुर हाइवे स्थित चमाटी फाटे के पास हुआ हादसा, बुरहानपुर के युवक की मौत
- ट्रॉला बुरहानपुर की ओर जा रहा था, पीछे चल रहे बाइक सवारों ने बनाया वीडियो
इंदौर-इच्छापुर हाइवे पर शनिवार दोपहर भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। हादसा हाइवे स्थित चमाटी फाटा के पास हुआ। यहां एक तेज गति ट्राॅले ने लहराते हुए रॉन्ग साइड जाकर सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर को टक्कर मारी। ट्रैक्टर दो टुकड़ों में बंट गया। वहीं, ट्रैक्टर के पीछे चल रहे बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।

ट्रॉला बुरहानुपर की ओर जा रहा था।
जानकारी के अनुसार, हादसे में बुरहानुपर निवासी 28 साल के विजय की मौत हो गई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि शनिवार दोपहर एक ट्रॉला छैगांव माखन की ओर से बुरहान की ओ जा रहा था। ड्राइवर ट्रॉले को काफी तेजी से दौड़ा रहा था। यह देख ट्राॅले के पीछे चल रहे बाइक सवार युवकों ने यह सोचकर वीडियो बनाना शुरू किया कि आगे जाकर पुलिस को सूचना देंगे।

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर दो भागों में बंट गया।
चमाटी फाटे के पास जैसे ही ट्रॉला पहुंचा, वह अनियंत्रित हो गया और रॉन्ग साइड में घुस गया। तेजगति होने से वह सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली से भिड़ गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। वहीं, ट्रॉला भी दूर जाकर खेत में पलटी खा गया। टक्कर के दौरान विजय ट्रैक्टर के पीछे बाइक से चल रहा था। टक्कर के बाद वह ट्रैक्टर और ट्रक से भिड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद छैगांव माकन पुलिस ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया।
0