- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Corona Infection Reaches 14 New Areas In Indore, 7 In Pipliyana And 4 Patients Of Corona Found In Aggarwal Nagar
इंदौर38 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
यह फोटो राजबाड़ा क्षेत्र की है। कोरोना संक्रमण लगातार बना हुआ है। इसके बावजूद शनिवार को शहर के बाजारों में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ गईं।
- इंदौर के 82 क्षेत्रों में कोरोना के नए मरीज मिलने की रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी की गई
- इंदौर जिले में अब तक 139747 सैंपलों की हो चुकी है जांच, 7555 पर पहुंची संक्रमितों की संख्या
शहर में कोरोनावायरस का संक्रमण बरकरार है। शनिवार रात आई रिपोर्ट में शहर के 14 नए क्षेत्रों में कोरोना का संक्रमण पहुंचने की पुष्टि की गई है। पिपलियाहाना में रहने वाले 7 और अग्रवाल नगर में रहने वाले 4 लाेगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट में शहर के 82 क्षेत्रों में कोरोना के नए मरीज सामने आने की बात कही गई है।
सीएमएचओ द्वारा शनिवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर के 14 नए क्षेत्रों में कोरोनावायरस पहुंच गया है। इन क्षेत्रों में पहली बार कोरोना के मरीज सामने आए है, इनमें ओम साईं विहार बिचौली हप्सी, उत्कर्ष विहार कॉलोनी, काउंटी वॉक झलारिया, सेंट फ्रांसिस हॉस्पिटल, विनायक टाउनशिप बायपास रोड, मोहता बाग, ब्रज विहार कॉलोनी, मंगल विहार मांगलिया रोड, एमरॉल्ड कोर्ट बिचौली मर्दाना, पिपलदा, नादर गली हरसोला, अल्कापुरी कॉलोनी, विष्णुपुरी कॉलोनी और आदित्य अस्पताल के पास वाला क्षेत्र शामिल है।
इसके अलावा पिपलियाहाना में रहने वाले 7 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अग्रवाल नगर के 4 और तंजिम नगर में रहने वाले 4 लोगों में भी इस बीमारी की पुष्टि की गई है। यहां पहले भी कोरोना के मरीज मिल चुके है। वहीं मारुति नगर में 3, महू के लुनियापुरा में 3, डीआरपी लाइन में 3, साकेत नगर में 2, सर्वहारा नगर में 2 और सिलिकॉन सिटी में रहने वाले 2 लाेगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7555 पर पहुंची
शनिवार रात आई रिपोर्ट में 107 लोगों में इस बीमारी की पुष्टि होने के बाद संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7555 पर पहुंच गई है। वहीं 3 मरीजों की मौत होने से अब तक इस बीमारी से 315 लोग दम तोड़ चुके है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय के अनुसार इंदौर जिले में अब तक 139747 सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है जिसमें से 7555 सैंपल पॉजिटिव आए है। वर्तमान में 2093 कोरोना पॉजिटिव मरीजों का उपचार कोविड अस्पतालों में किया जा रहा है। वहीं इस बीमारी से ठीक हो चुके 5147 मरीजों को अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।
0