फैक्ट चेक में जीतू पटवारी के दावे को गलत पाया गया है (फोटो- News18)
इंदौर (Indore) के राऊ से कांग्रेस (Congress) के विधायक जीतू पटवारी ने एक ट्वीट में एक विमान के लक्जरी इंटीरियर की तस्वीर शेयर कर इसके पीएम मोदी (PM Modi) का विमान होने का दावा किया था.
इंदौर (Indore) के राऊ से कांग्रेस के विधायक (Congress MLA) जीतू पटवारी ने एक ट्वीट में लिखा था- “रेल बिक गई चाय का क्या……..!!! अरे भाई ! PM साब चाय वाले की पृष्ठभूमि से आते हैं तो क्या हुआ. हम उन्हें जब ज्यादा सुविधाएं दे देंगे, तभी तो वे भारत को विश्वगुरु बनायेंगे. प्रधानमंत्री के विमान के अंदर से दर्शन.”
रेल बिक गई चाय का क्या……..!!!
अरे भाई !PM साब चाय वाले की पृष्ठभूमि से आते हैं तो क्या हुयाहम उन्हें जब ज्यादा सुविधाएं दे देंगे, तभी तो वे भारत को विश्वगुरु बनायेंगे।प्रधानमंत्री के विमान के अंदर से दर्शन pic.twitter.com/qHSbMDno6o— Jitu Patwari (@jitupatwari) August 1, 2020
पीआईबी ने किया फैक्ट चेक तो दावा साबित हुआ गलतइस दावे का प्रेस सूचना ब्यूरो की ओर से फैक्ट चेक किया गया है. पीआईबी ने फैक्ट चेक करते हुए अपने ट्वीट में लिखा है-दावा- एक ट्विटर यूजर ने एक एयरक्राफ्ट के अंदर की लक्जरी तस्वीर इस दावे के साथ शेयर की कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आधिकारिक एयरक्राफ्ट है.पीआईबी फैक्ट चेक ने इसे गलत पाया है. यह फोटो एक प्राइवेट ड्रीमलाइनर विमान का है, जिसे बोइंग 787 की ओर से मॉडल किया गया है और यह प्रधानमंत्री के एयरक्राफ्ट की नहीं है.
Claim – A twitter user has posted image of luxurious interior of an aircraft claiming it is PM @narendramodi‘s official aircraft #PIBFactCheck – The photo is of a private Dreamliner model by Boeing 787 and not of PM’s aircraft #FakeNews pic.twitter.com/eTyhpBTpor
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) August 1, 2020
यह भी पढ़ें: महबूबा मुफ्ती की हिरासत को बढ़ाया जाना कानून का दुरूपयोग- चिदंबरम पीआईबी ऐसे कई दावों की सत्यता की जांच करता है, जो गलत होते हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे होते हैं. और इन दावों से जनता को किसी नुकसान की कोई आशंका होती है.