मतलब 4 से 5 अगस्त के बीच तेज बारिश (Heavy Rain) का एक और दौर शुरू हो सकता है. (Photo-wallpaperflare)
MP Weather Update: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में भले ही मानसून ने तय समय से एक दिन पहले दस्तक दी थी, लेकिन इस बार मानसून के सामान्य रहने का ही पूर्वानुमान था.
मध्य प्रदेश में सामान्य बारिश का था पूर्वानुमान
मध्य प्रदेश में भले ही मानसून ने तय समय से एक दिन पहले दस्तक दी थी. लेकिन मध्य प्रदेश में इस बार मानसून के सामान्य रहने का ही पूर्वानुमान था. वहीं, मौसम विभाग ने अगस्त से लेकर सितंबर के महीने में अच्छी बारिश के होने का पूर्वानुमान जारी किया है. मानसून सीजन के अगस्त से सितंबर तक का दीर्घावधि पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अगस्त से सितंबर के बीच 94 से 106 फ़ीसदी यानी सामान्य बारिश की संभावना है.
अगस्त महीने में बारिश का रिकॉर्ड बेहतरअगर जुलाई महीने से अगस्त के महीने की तुलना की जाए तो अगस्त महीने में बारिश का रिकॉर्ड बेहतर रहा है. बीते 10 सालों में अगस्त के महीने में अगर बारिश की बात की जाए तो तय कोटे से ज्यादा बारिश बीते 10 सालों में अगस्त की महीने में रिकॉर्ड हुई है. अगस्त के महीने में 5 बार तय कोटे से 14.08 इंच ज्यादा बारिश हुई है. इन 10 सालों में सबसे ज्यादा बारिश साल 2012 में दर्ज हुई थी. इस बार भी उम्मीद है कि अगस्त के महीने में बीते 10 सालों की बारिश का रिकॉर्ड बरकरार रहेगा. इस महीने तय कोटे से ज्यादा बारिश दर्ज हो सकती है.