राममय नजर आ रहे हैं सियासी दल
जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने News 18 से खास बातचीत करते हुए कहा कि ‘कल का दिन देश के लिए ऐतिहासिक दिन है, ये एक नए युग की शुरुआत है. कल होने जा रहे भूमि पूजन को हम युग परिवर्तन भी समझ सकते हैं.’
एनएसयूआई (NSUI) समेत कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में राइट टाउन स्थित रामजानकी मंदिर में सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ जिसमें निर्धारित संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता और विधायक भी मौजूद रहे. News 18 से खास बातचीत में कांग्रेस विधायक से जब पूछा गया कि क्या भगवान राम के नाम पर राजनीति हो रही है तो उनका जवाब था कि ‘राम के नाम का राजनीतिकरण करना गलत है. भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण से पूरा देश उत्साहित है इसी क्रम में कांग्रेस भी राम मंदिर निर्माण के उपलक्ष्य में सुंदरकांड पाठ का आयोजन कर रही है’.
भाजपा ने किया अखण्ड रामायण पाठ का अनुष्ठान
अयोध्या में हो रहे भव्य राम मंदिर निर्माण की नींव कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में रखने जा रहे हैं. इसके पूर्व देश भर में धार्मिक अनुष्ठानों का दौर जारी है. जबलपुर में भाजपा ने भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन किया है. इसकी शुरुआत आज नॉर्दरा ब्रिज स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर से की गई. जिसमें भाजपा के संसद में मुख्य सचेतक और जबलपुर से सांसद राकेश सिंह ने पूजन-अर्चन किया. अखंड रामायण पाठ कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में बीजेपी विधायक और पदाधिकारी भी मौजूद रहे. News 18 से खास बातचीत करते हुए राकेश सिंह ने कहा कि ‘कल का दिन देश के लिए ऐतिहासिक दिन है, ये एक नए युग की शुरुआत है. कल होने जा रहे भूमि पूजन को हम युग परिवर्तन भी समझ सकते हैं, क्योंकि 400 साल से भी ज्यादा वक्त गुजर जाने के बाद भी राम मंदिर को लेकर विवाद चलता रहा लेकिन अब जाकर वह शुभ घड़ी आई है जब भगवान पुरुषोत्तम श्री राम की जन्मभूमि में उनका सुंदर और भव्य मंदिर निर्मित होने जा रहा है. हर किसी को इस खास मौके पर भव्य राम मंदिर की परिकल्पना को साकार करने के लिए मनोकामना मांगनी चाहिए.’ये भी पढ़ें- उस अयोध्या की 10 खास बातें, जिसे देश के 07 सबसे प्राचीन और पवित्र नगरों में गिना जाता रहा है
बता दें कि मध्य प्रदेश में 24 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं. ऐसे में सियासी पार्टियां भले ही भगवान राम के नाम के राजनीतिकरण से इंकार करें लेकिन राजनीतिक पंडित इसके सियासी मायनों से इंकार नहीं कर रहे.