अन्वेशी ने तेलुगु फिल्म ‘कमिटमेंट’ में भी काम किया(telugu.news18.com)
अन्वेषी (anveshi jain) का खुद का यूट्यूब चैनल भी है, वहां अक्सर वह रिलेशनशिप एडवाइस देती हैं. एक समय वो गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाली एक्ट्रेस (actress) रह चुकी हैं.
वेब सीरीज गंदी बात फेम एक्ट्रेस अन्वेषी जैन के इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही 28 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं. वो एक्ट्रेस होने के साथ ही मॉडल और शो होस्ट भी हैं. अन्वेषी जैन का मध्य प्रदेश से गहरा नाता है. वह खजुराहो में रहीं और भोपाल में पढ़ाई की. इसके अलावा उन्होंने इंदौर में भी अपना समय बिताया. एक्ट्रेस बनने की चाह ने उन्हें उनकी मंजिल मायानगरी मुंबई तक पहुंचा दिया.
खजुराहो की हैं अन्वेषी
अन्वेषी मध्य प्रदेश के उस खजुराहो की रहने वाली हैं, जो अपनी पुरातात्विक धरोहर विश्व प्रसिद्ध मंदिरों की वजह से दुनिया में फेमस है. उन्होंने भोपाल में रहकर राजीव गांधी प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की. अन्वेषी ने कॉलेज के बाद मॉडलिंग के साथ एंकर के तौर पर काम शुरू कर दिया था. इसके साथ ही बड़ी संख्या में कार्यक्रम, वेडिंग सेरेमनी, पार्टीज और दूसरे इवेंट्स को होस्ट भी किया है.अन्वेषी का इंदौर से नाता
अन्वेशी ने इंदौर में भी काफी समय बिताया. वह यहां के अनुभव को बेहद अहम मानती हैं और लोगों को मददगार. उन्होंने तेलुगु फिल्म ‘कमिटमेंट’ में भी काम किया. हालांकि एकता कपूर की वेब सीरीज ‘गंदी बात’ की वजह से अन्वेषी अब चर्चा में आयी हैं. इस वेब सीरीज में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे. इसके बाद ही वो इंटरनेट पर छाने लगीं.
गूगल में सबसे ज्यादा सर्च
अन्वेषी का खुद का यूट्यूब चैनल भी है, वहां अक्सर वह रिलेशनशिप एडवाइस देती हैं. एक समय वो गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च करने वाली एक्ट्रेस रह चुकी हैं. लोग ट्रेडिशनल ड्रेसेस में भी उन्हें पसंद करते हैं और वेस्टर्न कपड़ों में भी. उनके बारे में कहा जाता है कि एक जमाना था जब लोग उन्हें उनके बेडोल शरीर की वजह से चिढ़ाते थे.
बिग बॉस में था नाम
जब बिग बॉस 13 सीजन शुरू होने वाला था, तब अन्वेषी जैन का नाम भी इसमें शामिल होने वालों की सूची में था. हालांकि, बाद उन्हें एंट्री नहीं मिली.सोशल मीडिया में बिग बॉस में एंट्री से पहले ही उनके कई पोस्ट वायरल हुए थे.