Celebrated festival by tying defense thread to trees and plants | पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया पर्व

Celebrated festival by tying defense thread to trees and plants | पेड़-पौधों को रक्षा सूत्र बांधकर मनाया पर्व


जबलपुर14 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
  • विभिन्न सेवी संस्थाओं द्वारा रक्षाबंधन का पर्व पौधों एवं वृक्षों को रक्षा सूत्र बाँधकर व उनके संरक्षण का संकल्प लेकर मनाया गया

नर्मदा मिशन के संस्थापक समर्थ भैया जी सरकार के आह्वान एवं संस्कार काँवड़ यात्रा समिति जबलपुर के संयोजन में विभिन्न सेवी संस्थाओं द्वारा रक्षाबंधन का पर्व पौधों एवं वृक्षों को रक्षा सूत्र बाँधकर व उनके संरक्षण का संकल्प लेकर मनाया गया।

पर्यावरण संरक्षण की दृष्टि से मुख्य रूप से सुबह तकरीबन 9 बजे से कैलाश धाम पहाड़ी, मदन महल, मुक्तिधाम रांझी, मुक्तिधाम करौंदी, मुक्तिधाम शोभापुर, गोकलपुर संजय नगर, मोहनिया, बिलपुरा, बड़ा पत्थर एवं जबलपुर इंजीनियरिंग कॉलेज खेल मैदान गोकलपुर में अलग तरह से रक्षाबंधन मनाया गया। इस दौरान समिति के शिव यादव, राजेंद्र मिश्रा, राजेश यादव, देवेंद्र सरीन, कमलेश सिंह, मनोज लोधी, गौरैया यादव, रामकुमार यादव, रंजीत सिंह, तरुण दुबे ने सहयोग प्रदान किया।

0



Source link