इंदौर9 मिनट पहले
- कॉपी लिंक
इंदौर नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान के तहत जरूरत मंदो को मुफ्त मास्क बांटे जा रहे है।
- 89 नए मरीज मिलने से संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7735 पर पहुंची
- कोरोना बीमारी से ठीक हो चुके हैं 5662 मरीज, 320 की हो गई है मौत
जिले में कोरोनावायरस के नए मरीज मिलने का सिलसिला जारी है। सोमवार रात आई रिपोर्ट के अनुसार शहर में कोरोना के 89 नए मरीज मिले हैं। इसे मिलाकर कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7735 पर पहुंच गई है। वहीं कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या में आंकड़ों का खेल खेला गया है। एक ही दिन मेंं कोरोना के 375 एक्टिव मरीज कम हो गए है।
सीएमएचओ कार्यालय द्वारा सोमवार रात जारी रिपोर्ट के अनुसार शहर में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 1753 है जबकि रविवार रात जारी रिपोर्ट में एक्टिव मरीजों की संख्या 2094 बताई गई थी। अर्थात एक ही दिन में जिले में कोरोना के 341 मरीज कम हो गए। 33 मरीजों को स्वास्थ होने के बाद सोमवार को अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया और सोमवार को ही तीन मरीजों की मौत भी हो गई। इस हिसाब से सक्रिय मरीजों की संख्या 2058 होनी चाहिए लेकिन विभाग की रिपोर्ट में 1753 बताई गई है। बताया जा रहा है कि यह मरीज अस्पताल से पहले ही डिस्चार्ज हो चुके हैं लेकिन गफलत में बढ़ी हुई संख्या ही बताई जा रही थी।
प्रदेश के 5 जिलों में कोरोना के 64 फीसदी केस
सरकार की काेराेना समीक्षा में सामने अाया कि प्रदेश के कुल 34285 संक्रमिताें में से 64.83% सिर्फ पांच जिलाें इंदाैर, भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर अाैर बड़वानी में हैं। हैरानी की बात ये है कि इन पांच जिलाें में अभी कुल 6020, जबकि बाकी 47 िजलाें में 3266 एक्टिव केस हैं। यानी पांच जिलाें में से प्रत्येक में अाैसतन 1204 एक्टिव केस हैं, जबकि बाकी 47 में सिर्फ 69 केस। विशेषज्ञों का मानना है कि इन जिलों में ज्यादा आवाजाही और व्यावसायिक गतिविधियों की अधिकता इसका एक बड़ा कारण है। स्वास्थ्य विभाग में प्रमुख सचिव फैज अहमद किदवई का कहना है कि जिन जिलाें में मामले बढ़ रहे हैं उन पर नजर रखी जा रही है।
रक्षाबंधन के दिन 33 मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे, इनमें से कुछ इंदौर से बाहर के थे
सोमवार को अरबिंदो अस्पताल से 33 मरीजों को कोरोना के सफल इलाज के बाद स्वस्थ कर डिस्चार्ज किया गया। इनमें देवास के दो, मंदसौर, उज्जैन, धार, टीकमगढ़, जोबट के एक-एक मरीज शामिल हंै। बचे मरीज इंदौर के हैं। कोरोना मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही चिकित्सकीय सुविधाएं और बेहतर इलाज के बाद हर आयु वर्ग के लोग कोरोना को परास्त कर स्वस्थ हो रहे हैं।
एमटीएच अस्पताल के प्रभारी डॉ. शुक्ला भी कोरोना पॉजिटिव
इंदौर के एमटीएच अस्पताल के प्रभारी डॉ. सुमित शुक्ला कोरोना पॉजीटिव हो गए हैं। वे पिछले चार माह से कोविड सेंटर पर सेवाएं दे रहे थे। चिंता की बात यह है कि शनिवार को जब मरीज डिस्चार्ज हुए थे, तब वे भी मौजूद थे। यही नहीं रविवार को हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भी वे पंहुचे थे।
0