Markets will open till 8 o’clock, if infected in private office, the office will remain closed for five days, the night curfew will not be relaxed, the container area will remain sealed. | बाजार रात 8 बजे तक खुलेंगे, निजी ऑफिस में संक्रमित मिले तो पांच दिन दफ्तर बंद रहेगा, नाइट कर्फ्यू में ढील नहीं, कंटेनमेंट क्षेत्र सील रहेंगे

Markets will open till 8 o’clock, if infected in private office, the office will remain closed for five days, the night curfew will not be relaxed, the container area will remain sealed. | बाजार रात 8 बजे तक खुलेंगे, निजी ऑफिस में संक्रमित मिले तो पांच दिन दफ्तर बंद रहेगा, नाइट कर्फ्यू में ढील नहीं, कंटेनमेंट क्षेत्र सील रहेंगे


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Bhopal
  • Markets Will Open Till 8 O’clock, If Infected In Private Office, The Office Will Remain Closed For Five Days, The Night Curfew Will Not Be Relaxed, The Container Area Will Remain Sealed.

भोपाल4 घंटे पहले

  • कॉपी लिंक

लॉकडाउन के आखिरी दिन पुलिस थोड़ी ढील दी हुई थी इसमें अचानक शाम को चप्पे-चप्पे पर चेक पोस्ट लगाएं केवल पास वालों को ही क्रॉस होने दे रहे हैं फोटो स्थान किलोल पार्क रोड l फोटो शान बहादुर

  • जिम और योग संस्थान खोलने की गाइडलाइन आज तय करेगा प्रशासन

राजधानी में पिछले 10 दिन से जारी लॉकडाउन मंगलवार की सुबह खत्म हो जाएगा। जिला प्रशासन ने तय किया है कि इस अनलॉक में भी कुछ सख्ती बरकरार रहेंगी। सभी बाजार रात 8 बजे तक बंद कर दिए जाएंगे और सुबह 5 बजे तक शहर में कर्फ्यू रहेगा। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जिम व योग संस्थान खोलने की अनुमति दे दी है और इसकी गाइडलाइन भी जारी कर दी गई है, लेकिन शहर में इन्हें खोलने का फैसला मंगलवार को ही होगा। इसके लिए प्रशासन अलग से भी गाइडलाइन जारी कर सकता है। प्रशासन यह समीक्षा करेगा कि इस अनलॉक में क्या खोला जा सकता है और उसकी शर्तें क्या होंगी।

दुकानदार खुद भीड़ का ध्यान रखें, गोले बनाएं

  • एडीएम सतीश कुमार एस ने बताया कि बाजार और दुकानें रात आठ बजे तक बंद होंगे ताकि देर रात तक लोग बाहर न निकलें।
  • सभी प्रतिष्ठान संचालकों को इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि उनके यहां भीड़ न हो। इसके लिए उन्हें दुकान के बाहर गोले बनाने होंगे ताकि लोग साेशल डिस्टेंसिंग का पालन कर सकें।
  • अगर निजी कार्यालय में कोई कर्मचारी पॉजिटिव निकलता है तो उस ऑफिस को तीन से पांच दिन तक सील किया जाएगा।
  • प्रोटोकॉल के तहत ऑफिस को पूरी तरह सैनेटाइज किया जाएगा। कंटेनमेंट एरिया में दुकानें बंद रहेंगी। इन्हें नहीं खोला जाएगा।

सब्जी मंडियों और थोक बाजार पर नजर
सब्जी मंडियों और पुराने शहर के थोक बाजारों पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाएगा, क्योंकि सबसे ज्यादा भीड़ यहीं होती है। सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों की मॉनीटरिंग करेंगे। गाइडलाइन का पालन न करने वाले विक्रेताओं के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

0



Source link