Ayodhya Ram Mandir Newa Updates, Janmabhoomi Nirman News; Celebration Begins In indore Madhya Pradesh | महाकाल मंदिर में दिखा दीवाली जैसा नजारा, बाबा ने दिए राम स्वरूप में दर्शन, पितृपर्वत पर जले हजारों दिए, जमकर हुई आतिशबाजी

Ayodhya Ram Mandir Newa Updates, Janmabhoomi Nirman News; Celebration Begins In indore Madhya Pradesh | महाकाल मंदिर में दिखा दीवाली जैसा नजारा, बाबा ने दिए राम स्वरूप में दर्शन, पितृपर्वत पर जले हजारों दिए, जमकर हुई आतिशबाजी


  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ayodhya Ram Mandir Newa Updates, Janmabhoomi Nirman News; Celebration Begins In Indore Madhya Pradesh

इंदौर8 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक

इंदौर स्थित पितृ पर्वत पर जमकर आतिशबाजी हुई।

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार दाेपहर अयोध्या में शुभ मुहूर्त में राम मंदिर की नींव रखी
  • महाकाल मंदिर में दीपक और गुलाब की पंखुड़ियों से श्री राम लिखकर उसे सजाया गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को अयोध्या में शुभ मुहूर्त में राम मंदिर की नींव रखी। इसके साथ ही करीब 492 साल से मंदिर बनने का सपना देख रहे हर रामभक्त की मुराद पूरी हो गई। मंदिर निर्माण को लेकर सुबह से ही देशभर में जश्न का माहौल रहा। इंदौर में जहां पितृपर्वत सहित सभी छोटे-बड़े मंदिरों में हजारों दीप जलाए गए। वहीं, मंदिर में आकर्षक विद्युत सज्जा भी की गई। महाकाल मंदिर में तो बुधवार को दीवाली जैसी रौनक नजर आई। महाकालेश्वर भगवान का राम के रूप में भांग से पहले श्रृंगार किया गया। इसके बाद नंदी हाल में दीपक और गुलाब की पंखुड़ियों से श्री राम लिखकर उसे सजाया गया।

बाबा महाकाल का भांग से रामरूपी श्रृंगार किया गया।

करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र राम मंदिर निर्माण के लिए देशभर में पूजन पाठ किए गए। महाकालेश्वर मंदिर में भगवान महाकाल का भांग से किया गया श्रृंगार राजा राम के रूप में देखने को मिला। महाकाल मंदिर में होने वाली संध्या कालीन आरती मैं महाकाल राम के रूप में नजर आए और मंदिर में नंदी हाल को दिवाली की तरह सजाया गया। दरअसल, नंदी हाल में गुलाब के फूल और दीपक से जय श्री राम लिखकर आज दीपावली बनाई गई।

पितृ पर्वत पर शाम को दीवाली जैसा नजारा दिखाई दिया।

इंदौर में पितृ पर्वत पर हजारों दीप जले
शहर स्थित पितृ पर्वत पर बुधवार शाम को दीवाली जैसा नजारा दिखाई दिया। यहां बड़ी संख्या में बच्चे, बड़े-बूढ़े पहुंचे और दीपोत्सव में शामिल हुए। सभी ने हनुमानजी के समक्ष दीप जलाए और आशीर्वाद लिया। इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई। इसके अलावा दक्षिण-पश्चिम क्षेत्र राजेंद्र नगर, वैशालाी नगर, एबी रोड पर एक दिन पहले ही भगवा पताकाएं लहराने लगी थीं। दोपहर को जब भूमिपूजन हुआ तब भी कई क्षेत्रों में आतिशबाजी भी हुई। लोगों ने घरों से ही मंदिर भूमिपूजन काे लाइव देखा। शाम को हर घर में दीपक नजर आए। खासकर विशाल नगर, वैशाली नगर, विज्ञान नगर, प्रभु नगर और अन्य काॅलोनियों में भी अलग ही नजारा था। इसके अलावा मल्हारगंज, बड़ागणपति, एयरपोर्ट रोड, कालानीनगर सहित अन्य सभी क्षेत्रों में लोगों ने भगवा ध्वज घरों में लगाए।

महाकाल मंदिर में नंदी हाल में विशेष सजावट की गई।

11 विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया
भाजपा कार्यालय में बुधवार को श्रीराम मंदिर भूमिपूजन के समय 11 विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोच्चार किया। शंख, घंटे-घड़ियाल गूंजे। वहीं, भगवान रामजी का पूजन अौर आरती हुई। पूर्व लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन, भाजपा नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, सुदर्शन गुप्ता सहित अन्य नेताओं ने लोगों को बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे अौर आतिशबाजी भी की।इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में हुई श्रीराम आराधनावहीं, इंद्रेश्वर महादेव मंदिर में भगवान श्रीराम की आराधना की गई। इस मौके पर कृष्णमुरारी मोघे, प्रमोद टंडन सहित अन्य लोग मौजूद थे। टंडन ने कहा- भाजपा ने जो वादा किया, उसे पूरा किया। मनोकामना संकल्प पूरा हुआ। वहीं, उन्होंने कहा- भारत को हिंदू राष्ट्र के रूप में स्थापित करने के लिए हम संकल्पित होंगे।

राजगढ़ में 25 फीट की भव्य रंगोली बनाई गई।

धार के राजगढ़ में 21 किलो रंगों से बनाई रामजी की रंगोली
न्यू बस स्टैंड पर मांगीलाल यादव, मुकेश माहेश्वरी, राजा सेठिया, रमेश राजपूत के नेतृत्व मे श्रीराम भक्तों के सहयोग से 25 बाई 25 फीट की भव्य रंगोली बनाई गई। भगवान राम के इस रूप को पिपरनी के रवि परिहार और निलेश गेहलोत ने आकार दिया। रंगाेली में 5100 दीप प्रज्जवलित किए गए। शाम को सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए ढोल, ताशे और डीजे की धून पर भगवान राम की आरती उतारी गई। मुख्य कलाकार निलेश गेहलोत ने बताया कि रंगोली को बनाने में 11 प्रकार के रंगों का उपयोग हुआ।

0



Source link