- Hindi News
- Local
- Mp
- Indore
- Indore Coronavirus News; Bhawar Kuan Police Registered Case Against Youths Who Booked Hotel Room For Birthday Party
इंदौर8 घंटे पहले
- कॉपी लिंक
अवैध रूप से होटल का रूम पार्टी के लिए देने के मामले में होटल मालिक भाटिया को भी पुलिस ने आरोपी बनाया है।- फाइल फोटो
- बर्थडे पार्टी और मौजमस्ती करने के लिए आरोपी युवकों ने होटल संचालक से साठगांठ कर लिया था रूम
- अवैध रूप से होटल का कमरा पार्टी के लिए देने के मामले में होटल मालिक को भी बनाया आरोप
भंवरकुआं थाना क्षेत्र की एक होटल में कमरा लेकर पार्टी मनाने पहुंचे छह युवकों पर भंवर कुआं पुलिस ने केस दर्ज किया है। यह युवक अपने दोस्त की बर्थडे पार्टी मनाने के लिए होटल संचालक से साठगांठ कर होटल में रूम लेकर मौज मस्ती करने आए थे। अपने दोस्त का जन्मदिन बनाने के लिए केक भी लेकर आए थे केक कटिंग का वक्त हुआ ही था कि अचानक पुलिस मौके पर पहुंच गई और होटल संचालक व 6 युवकों को हिरासत में ले लिया।
भंवरकुआं टीआई इंद्रेश त्रिपाठी ने बताया कि होटलों में पार्टी का आयोजन पर अभी प्रतिबंध है बावजूद इसके क्षेत्र में स्थित होटल 25 अवर्स के संचालक द्वारा होटल का एक रूम कुछ युवकों को पार्टी बनाने के लिए दे दिया गया था। यहां जन्मदिन की पार्टी के साथ युवकों ने मौज मस्ती की भी व्यवस्था कर रखी थी। प्रतिबंध होने के बाद भी इस तरह की पार्टी का आयोजन गोपनीय ढंग से करने की सूचना मिलते ही हमारी टीम ने मौके पर जाकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
जिस वक्त पुलिस की टीम होटल पहुंची तब केक कटिंग होने ही वाली थी। पुलिस ने आरोपी प्रिंस कटीरा निवासी गोपाल बाग, सुरेश वाधवानी निवासी सिल्वर पैलेस अन्नपूर्णा रोड, अमित टोचलानी निवासी माणिकबाग, अक्षय गुरेजा निवासी माणिकबाग, राजीव बाग भाई निवासी जय जगत नगर, सतीश सीतलानी निवासी गोपाल बाग और होटल मालिक लव दीप भाटिया को आरोपी बनाया है।प्रिंस के जन्मदिन पर अक्षय ने रूम बुक किया था। सभी दोस्त होटल के रूम में पार्टी करने के लिए एकजुट हुए थे। अवैध रूप से होटल का रूम पार्टी के लिए देने के मामले में होटल मालिक भाटिया को भी आरोपी बनाया है।
0